Rinky Chakma Cancer Death: मिस इंडिया त्रिपुरा रहीं रिंकी चकमा कैंसर से हारीं, पहचानें Breast Cancer के शुरुआती लक्षण

Rinky Chakma Breast Cancer Death
X
ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण और कारण।
Miss India Tripura Rinky Chakma Dealth: मिस इंडिया त्रिपुरा रहीं 28 साल की रिंकी चकमा की ब्रेस्ट कैंसर से मौत हो गई। ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षणों को पहचानना बेहद जरूरी है।

Miss India Tripura Rinky Chakma Dealth: मिस इंडिया त्रिपुरा रहीं रिंकी चकमा का ब्रेस्ट कैंसर की वजह से 28 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिंकी बीते दो सालों से कैंसर से जूझ रहीं थीं और 22 फरवरी को उन्हें बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया था। तभी से रिंकी वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं। साल 2022 में उन्हें ब्रेस्ट कैंसर डाइग्नोज़ हुआ था। बता दें कि महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले पुरुषों के मुकाबले कहीं ज्यादा होते हैं।

महिलाओं में सबसे ज्यादा ब्रेस्ट कैंसर
ब्रेस्ट कैंसर यानी स्तन कैंसर के सबसे ज्यादा मामले महिलाओं में दिखाई देते हैं। आमतौर पर 50 साल या उससे ज्यादा उम्र होने पर महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर की चपेट में आती हैं। हालांकि कई मामलों में कम उम्र में ही महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले देखे जाते हैं। रिंकी चकमा भी महज 26 साल की उम्र में इस जानलेवा बीमारी की शिकार हो गईं थीं।

इसे भी पढ़ें: Heart Health: सीने में दर्द, थकान-कमजोरी हो सकते हैं हार्ट ब्लॉकेज के संकेत, 5 लक्षणों को कभी न करें नज़रअंदाज़

महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण
ब्रेस्ट कैंसर कई तरह के होते हैं। महिलाओं के ब्रेस्ट को ये कंडीशन कई तरह से प्रभावित कर सकती है। clevelandclinic.org के मुताबिक कई ब्रेस्ट कैंसर लक्षण काफी अलग होते हैं। आइए जानते हैं ब्रेस्ट कैंसर के कुछ शुरुआती लक्षणों के बारे में..

  • ब्रेस्ट के साइज़, शेप में बदलाव आना।
  • स्तन के आसपास मटर के दाने जैसी छोटी गांठ का महसूस होना।
  • पीरियड्स के दौरान अंडरआर्म या ब्रेस्ट के आसपास गांठ नजर आना।
  • ब्रेस्ट की स्किन या निप्पल की त्वचा में बदलाव आना।
  • स्किन के नीचे मार्बल जैसा सख्त एरिया होना।
  • निप्पल से हल्का सा खून या फिर फ्लूड का निकलना।

ब्रेस्ट कैंसर के कारण
ब्रेस्ट कैंसर होने के पीछे कई वजह हो सकती हैं। ये जेनेटिक होने के साथ ही लाइफस्टाइल से जुड़ी भी हो सकती हैं। रिसर्च में पाया गया है कि स्तन कैंसर होने के पीछे कई फैक्टर हो सकते हैं।

उम्र - 55 साल या उससे ज्यादा उम्र की महिला, पुरुष को ब्रेस्ट कैंसर होने का रिस्क ज्यादा होता है।

लिंग - पुरुषों के मुकाबले ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क महिलाओं में कहीं ज्यादा देखा गया है।

फैमिली हिस्ट्री - ब्रेस्ट कैंसर होने की वजह फैमिली हिस्ट्री भी हो सकती है। परिवार में अगर माता-पिता, भाई-बहन या बच्चे, किसी नजदीकी रिश्तेदार को ब्रेस्ट कैंसर हुआ है तो इसके होने का खतरा बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: Healthy Bones: कमज़ोर होने लगा है शरीर का ढांचा, 4 चीजें खाना शुरू कर दें, फौलाद सी मजबूत हो जाएंगी हड्डियां

जेनेटिक्स - जेनेटिक कारणों की वजह से 15 प्रतिशत लोगों को ब्रेस्ट कैंसर होने की आशंका रहती है।

स्मोकिंग - तंबाकू का इस्तेमाल अलग-अलग तरह के कैंसर पैदा करने के लिए जिम्मेदार होता है। इसमें ब्रेस्ट कैंसर भी शामिल है।

मोटापा - वजन का हद से ज्यादा बढ़ना भी कैंसर को न्यौता दे सकता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story