Logo
election banner
Makhana And Milk: मखाना पोषण से भरा ड्राई फ्रूट है। इसकी खूबियों की वजह से मरीजों को भी मखाना खाने की सलाह दी जाती है। कई बीमारियों में मखाना बेहद गुणकारी है।

Makhana And Milk: मखाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इस ड्राई फ्रूट की खासियत है कि मरीजों को भी इसे खाने की सलाह दी जाती है। मखाने में पोषक तत्वों का खजाना छिपा हुआ है और इसमें प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, फाइबर, न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। अगर मखाने को दूध के साथ खा लिया जाए तो इसका पोषण और भी बढ़ जाता है। कई बीमारियों में राहत दिलाने के साथ ये कॉन्बिनेशन शरीर को मजबूती देने का काम भी करता है। 

मखाना जहां पोषण का खजाना है, वहीं दूध को भी कम्पलीट फूड माना जाता है। दूध में मखाना भिगोकर खाने से शरीर को गजब के फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं दूध-मखाना खाने के हेल्थ बेनेफिट्स..

दूध में भिगोया मखाना खाने के लाभ

दिल बनाता है हेल्दी - दूध में भिगोया मखाना खाने से दिल को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। मखाना हाई फाइबर फूड है और इसमें एल्कलाइन होता है जो हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है। दूध में पोटैशियम, मैग्नीशियम होता है जो कि हाई बीपी को कंट्रोल में रखने का काम करता है। 

इसे भी पढ़ें: Almond Benefits: 5,10 या 15....एक दिन में कितनी बादाम खानी चाहिए? इस तरीके से खाएंगे तो मिलेगा भरपूर फायदा

बोन हेल्थ - आप अगर कमजोर हड्डियों से जूझ रहे हैं तो दूध में भिगोया मखाना खाना शुरू कर दें। मखाना और दूध दोनों ही कैल्शियम का भंडार हैं। इसे खाने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है और हड्डियों का घनत्व बढ़कर उनमें मजबूती आती है। 

डाइजेशन - आजकल बहुत से लोग पेट संबंधी समस्याओं से जूझते नजर आते हैं। आप अगर कमजोर पाचन से परेशान हैं तो दूध में भिगोया मखाना खाना शुरू कर दें। इसे खाने से कब्ज से राहत मिलती है, फाइबर होने से पाचन में सुधार भी होता है। 

इसे भी पढ़ें: Kheera Juice Benefits: बार-बार बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर, रोज़ पिएं खीरे से बना जूस, 5 परेशानियां हो जाएंगी दूर

एनर्जी बूस्टर - दूध में भीगा मखाना शरीर को तुरंत ऊर्जा से भर देता है। मखाना और दूध दोनों ही एनर्जी बूस्टर फूड्स हैं। इनका कॉम्बिनेशन शरीर को मजबूती देने के साथ एनर्जी से भरपूर बनाने का काम भी करता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

5379487