Logo
election banner
Makhana Health Benefits: ड्राई फ्रूट्स में मखाना को काफी पसंद किया जाता है। पोषण से भरपूर मखाना कई बीमारियों में बेहद लाभकारी होता है। आइए जानते हैं इस गुणकारी सूखे मेवे के फायदे।

Makhana Health Benefits: पोषक तत्वों से भरपूर मखाना सूखे मेवों में डाइजेशन के हिसाब से सबसे हल्का होता है। फाइबर से भरपूर मखाना सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। इसमें कैल्शियम समेत अन्य न्यूट्रिएंट्स भी प्रचुर मात्रा में होते हैं जो कि शरीर को कई बड़ी बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। मखाना के गुणों का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कई बीमारियों में डॉक्टर मरीजों को मखाना खाने की सलाह देते हैं। मखाना में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के साथ मैग्नीशियम. आयरन और फॉस्फोरस भी काफी मात्रा में पाया जाता है। आइए जानते हैं इस सूखे मेवे के सेहत से जुड़े बड़े फायदे। 

मखाना खाने के बड़े फायदे

ब्लड शुगर लेवल - हमारे आसपास बहुत से लोग शुगर के मरीज मिल जाएंगे। शुगर हाई या लो होना एक बड़ी परेशानी होती है। डायबिटीज की बीमारी शरीर को खोखला कर देती है, ऐसे में ब्लड शुगर का कंट्रोल में रहना बेहद जरूरी होता है। मखाने का सेवन ब्लड शुगर मैनेजमेंट में काफी मददगार साबित हो सकता है। हेल्थलाइन के मुताबिक रिसर्च बताते हैं कि मखाना ब्लड शुगर को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकता है। 

वजन - मखाना प्रोटीन और फाइबर का खजाना हैं। इन दो न्यूट्रिएंट्स की वजह से वजन घटाने में मखाना बेहद असरदार साबित हो सकते हैं। खासतौर पर प्रोटीन फूड क्रेविंग को घटाने और भूख को रेगुलेट करने में मदद करते हैं। वहीं, फाइबर डाइजेस्टिव ट्रेक्ट से धीरे-धीरे मूव करता है, इससे दिनभर पेट भरे होने का एहसास होता है। इस तरह मखाना का सेवन वजन घटाने में लाभकारी होता है। 

एंटी-एजिंग प्रॉपर्टीज - हर कोई चाहता है कि उस पर उम्र का ज्यादा असर न हो और वो हमेशा जवां नज़र आए। मखाना का नियमित सेवन आपकी इस मुराद को पूरी कर सकता है। दरअसल, मखाना में पॉवरफुल एंटी-एजिंग प्रॉपर्टीज होती हैं जिसमें ग्लुटामाइन, सिस्टाइन और मेथिओनाइन शामिल हैं। एंटी-ऑक्सीडेंट्स रिच मखाना में कई एंटी-एजिंग गुण वाले अमीनो एसिड भी होते हैं जो कि स्किन हेल्थ और लचीलेपन को बेहतर बनाते हैं। 

हार्ट हेल्थ - कई स्टडीज में ये बात सामने आई है कि मखाना बीजों का सेवन हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इसका सेवन कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लाइसेराइड को घटाने में मदद करता है। इससे हार्ट हेल्थ को दुरुस्त रखा जा सकता है। 

मखाना खाने का तरीका

मखाना आसानी से उपलब्ध होने वाला ड्राई फ्रूट है और इसका इस्तेमाल कई तरह की रेसिपीज में किया जाता है। मखाना को खाने का सबसे कॉमन तरीका इसे भूनकर खाने का है। लेकिन आप अगर सीधे मखाना खाने से बचते हैं तो इसे सब्जियों में डालकर भी खाया जा सकता है। लंच-डिनर की कई फूड डिशेस में मखाने का उपयोग किया जाता है। इसके अलावा पुलाव, चटनी आदि में भी मखाने का उपयोग किया जा सकता है। 

5379487