वजन घटाना है तो पिएं लौकी का जूस, ब्लड शुगर भी रहेगी कंट्रोल, मिलेंगे हैरान करने वाले फायदे

Lauki Juice
X
लौकी जूस के फायदे।
Lauki Juice Benefits: लौकी का जूस शरीर के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसका सेवन वजन घटाने में भी असरदार है। आइए जानते हैं इसके फायदे।

Lauki Juice Benefits: लौकी की सब्जी गुणों से भरपूर होती है और इसका नियमित सेवन कई बड़ी बीमारियों से बचाव कर सकता है। आप अगर बढ़ते वजन से परेशान हैं तो लौकी का जूस लाभदायक हो सकता है। इसे पीने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। इसके साथ ही लौकी का जूस ब्लड शुगर को भी कंट्रोल कर सकता है। इसमें प्रचुर मात्रा में पानी होता है जो कि बॉडी को हाइड्रेट रखता है।

रेगुलर लौकी का जूस पीना स्किन को भी चमकदार बना सकता है। healthifyme के मुताबिक इसमें लो कैलोरी होती हैं और एंटी ऑक्सीडेंट से भी भरपूर होता है।

वजन घटाने में मददगार - लौकी में हाई फाइबर होता है और खाली पेट इसका जूस पीने से भूख कम लगती है। इसके सेवन के बाद ग्लूकोज का एब्जॉर्ब्शन भी देरी से होता है। इसमें विटामिन सी, राइबोफ्लेविन जैसे पोषक तत्व होते हैं। लौकी कम कैलोरी वाली पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी है।

डाइजेशन - लौकी के जूस में फाइबर और पानी की मात्रा ज्यादा होने के चलते ये डाइजेशन को भी बेहतर बनाती है। शरीर में पर्याप्त पानी होने की वजह से डाइजेशन ठीक ढंग से होता है।

ब्लड शुगर - लौक का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। ऐसे में इसकी सब्जी या जूस का सेवन ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकता है। इसमें मौजूद तत्व डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

ब्लड प्रेशर - लौकी ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करने में भी असरदार होती है। इसमें लो सोडियम होता और भरपूर मिनरल्स होते हैं जो कि बीपी को कम रखने में मदद करते हैं।

आयुर्वेद के मुताबिक लौकी ठंडे फूड में शामिल है जो कि शरीर की गर्मी को कम करने में मदद करती है। स्किन और हेयर के लिए भी लौकी के जूस का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story