A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Late Night Work Side Effects: आजकल की बिजी लाइफ ने जिंदगी को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है। काम का बोझ कुछ इस कदर बढ़ चुका है कि वो अब ऑफिस से निकलकर घर तक पहुंच गया है। बहुत से लोग ऑफिस से लौटने के बाद भी घर पर देर रात तक ऑफिस का काम ही पूरा करते रहते हैं। लंबे अर्से तक देर रात तक जागना आपको गंभीर बीमार बना सकता है। पैसा और नाम कमाने की होड़ में आप अपनी सबसे कीमती चीज़ सेहत को गंवा सकते हैं। 

देर रात तक जागने से पर्याप्त नींद नहीं हो पाती है और इसी वजह से शरीर कई तरह की बीमारियों से घिरने लगता है। देर रात तक जागना पेट संबंधी समस्याओं को पैदा करने के साथ डायबिटीज, हाई बीपी जैसी समस्याएं दे सकता है। 

देर रात तक जागने के 5 बड़े नुकसान

डायबिटीज - डायबिटीज की बीमारी लाइफस्टाइल और खान-पान से जुड़ी बीमारी है। देर रात तक जागने वाले लोगों को डायबिटीज का रिस्क बढ़ जाता है। नींद की कमी से इंसुलिन रेसिस्टेंस बढ़ता है और इसके चलते ब्लड शुगर हाई होने लगती है। लंबे वक्त तक इस स्थिति में रहने से टाइप 2 डायबिटीज होने का रिस्क बढ़ जाता है। 

इसे भी पढ़ें: Mango Side Effects: 5 परेशानियों में भूलकर भी न खाएं आम, स्वाद के चक्कर में गले पड़ सकती है मुसीबत

हाई ब्लड प्रेशर - देर रात तक जागना आपकी नींद को पूरी तरह से डिस्टर्ब कर सकता है। इसके चलते ब्लड प्रेशर हाई होने की समस्या पैदा होने लगती है। जो लोग 6 घंटे से कम सोते हैं उन्हें हाई बीपी का रिस्क काफी बढ़ जाता है। 

डाइजेशन - आजकल हर चौथा शख्स पेट संबंधी समस्याओं से परेशान रहने लगा है। देर रात तक जागने की आदत पेट से जुड़ी परेशानियों को दावत देती है। इसके चलते पाचन प्रभावित होता है और रात में क्रेविंग भी महसूस होने लगती है। 

हार्ट हेल्थ - काम के सिलसिले में देर रात तक जागने से आप अपने दिल को बीमारी की दावत दे रहे हैं। कम नींद से बीपी हाई होता है और इसका सीधा असर कार्डियोवस्कुलर हेल्थ पर पड़ता है। नींद पूरी न होने से हार्ट वेसल्स में इन्फ्लेमेशन होने लगती है और दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। 

इसे भी पढ़ें: Desi Ghee Home Remedies: आंखों की रोशनी बढ़ाने से लेकर पाचन सुधारने तक, देसी घी के 5 नुस्खे हैं बेहद दमदार

मोटापा - देर रात तक जागने वाले लोग अक्सर मोटापे के शिकार हो जाते हैं। रात में पर्याप्त नींद ने होने की वजह से बॉडी मास इंडेक्स में इजाफा होने लगता है। नींद पूरी न होने से क्रेविंग भी बढ़ने लगती है और ये चीजें मोटापे की वजह बनती हैं। 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)