Logo
election banner
Khajoor ke Fayde: खजूर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। खासतौर पर महिलाएं अगर नियमित खजूर खाएं तो उनकी हेल्थ को बड़े फायदे मिल सकते हैं।

Khajoor ke Fayde: खजूर में पोषण का भंडार छिपा हुआ है। इसका नियमित सेवन शरीर में नई जान डाल सकता है। महिलाओं के लिए भी खजूर का सेवन गज़ब के फायदे पहुंचा सकता है। खजूर में ग्लूकोज, फ्रुक्टोज़ और सुक्रोज काफी मात्रा में पाया जाता है, इसीलिए ये शरीर को तुरंत ऊर्जा से भर देता है। हालांकि डायबिटीज के मरीजों को बेहद सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए। महिलाओं में उम्र बढ़ने के साथ खून की कमी, हड्डियों की कमजोरी जैसी समस्याएं होने लगती हैं, जिसे खजूर खाने से  दूर किया जा सकता है। 

खजूर इम्यूनिटी बूस्टर फूड भी है और इसे खाने से  डाइजेशन भी बेहतर बनता है। हेल्थलाइन के मुताबिक शरीर में होने वाली खून की कमी को दूर करने में खजूर अहम रोल निभाता है। 

महिलाएं इस तरह खाएं खजूर
आप अगर थकान-कमजोरी से परेशान रहते हैं तो खजूर खाना शुरू कर दें, इससे कुछ दिनों में ही शरीर में बड़े बदलाव दिखाई देने लगेंगे। रोजाना दूध के साथ 3 खजूर खाने से शरीर को चमत्कारी लाभ मिल सकते हैं। खजूर खाने से शरीर में आयरन, विटामिन ई, कैल्शियम और प्रोटीन की कमी दूरी होती है। 

दूध-खजूर खाने के फायदे

एनीमिया - ज्यादातर महिलाओं में अक्सर खून की कमी बनी रहती है। शारीरिक बदलावों की वजह से ऐसा होता है। शरीर में खून ज्यादा कम हो जाने पर एनीमिया की शिकायत हो सकती है। दूध के साथ खजूर खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर तेजी से बढ़ता है। इसके लिए खजूर को दूध में उबालकर पीना बेहतर रहता है। 

इसे भी पढ़ें: Garlic Benefits: शरीर की बंद नसों को खोल देगा लहसुन, इस तरह खाएंगे तो सुधर जाएगा ब्लड सर्कुलेशन; फायदे कर देंगे हैरान

हड्डियां - बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इस परेशानी को दूर करने के लिए महिलाएं अगर रोजाना खजूर खाएं तो कुछ ही दिनों में उन्हें इस समस्या से राहत मिल सकती है। ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर बीमारी का खतरा भी खजूर खाने से कम होता है। 

मसल्स - खजूर और दूध दोनों में ही प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इनका साथ में सेवन करने से शरीर की डैमेज मसल्स सुधरती हैं और नई मांसपेशियां बनना शुरू हो जाती हैं। इससे शरीर को मजबूती मिलती है। 

पीरियड्स - कई महिलाओं को इर्रेगुलर पीरियड्स की समस्या होती है। इसे रेगुलेट करने में दूध के साथ खजूर का सेवन लाभकारी हो सकता है। खजूर शरीर की गर्मी बढ़ाने के साथ खून भी बढ़ाता है और ब्लड फ्लो को सुधारता है, जिससे पीरियड रेगुलेट होने लगते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Fenugreek Seeds: बार-बार ब्लड प्रेशर हाई होने से परेशान हैं? इस तरह करें मेथी दाना का इस्तेमाल, तेजी से कंट्रोल होगा बीपी

थकान, कमजोरी - दूध के साथ खजूर खाने से शरीर की थकान, कमजोरी को दूर किया जा सकता है। खजूर में  ग्लूकोज, फ्रुक्टोज़ और सुक्रोज बहुत होता है जो शरीर में जाते ही तुरंत एनर्जी देता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

5379487