A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
International Dance Day 2024: डांस एक ऐसी एक्सरसाइज़ है जो व्यक्ति को अंदर से खुशी देती है। दुनियाभर में डांस के अनगिनत फार्म हैं, लेकिन हर एक की मंजिल इसे करने वाले को भीरत से खुद कर देना है। डांस करने से न सिर्फ मूड फ्रेश होता है बल्कि ये स्ट्रेस घटाने समेत कई शारीरिक फायदे भी पहुंचाती है। हर साल 29 अप्रैल को इंटरनेशनल डांस डे सेलिब्रेट किया जाता है, जिसका मकसद लोगों को डांस के प्रति जागरुक करना, इसके अलग-अलग फार्म्स को बढ़ाना देना और इसके फायदे बताना है।
डांस करने के फायदे
वजन - जो लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं उन्हें रेगुलर डांस प्रैक्टिस करना चाहिए। डांस के दौरान कैलोरी तेजी से बर्न होती है और फैट घटता है। इसके लिए जुंबा, क्लासिकल, बैले, हिप हॉप जैसे डांस फार्म्स को ट्राई कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Yogasana For Spine: रीढ़ की हड्डी को मजबूती देने में मदद करेंगे 4 योगासन, नियमित अभ्यास से दिखने लगेगा असर
लचीलापन - शरीर में बचपन में जो लचीलापन होता है वो बढ़ी उम्र में नहीं रह पाता है। आप बच्चे जैसा ही शरीर में लचीलापन बनाए रखना चाहते हैं तो नियमित डांस करें। इससे बॉडी फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है और बोन्स स्ट्रॉन्ग बनती हैं।
एनर्जी - कई लोग दिनभर सुस्ती महसूस करते हैं। ऐसे लोगों को डांस शुरू कर देना चाहिए। डांस करने से माइंड फ्रेश होता है और शरीर एनर्जी फील करता है। इससे थकान की परेशानी दूर होती है।
ब्रेन हेल्थ - कई रिसर्च में पाया गया है कि डांस करने से ब्रेन हेल्थ में सुधार हो सकता है। इससे याददाश्त बेहतर हो सकती है। डिमेंशिया के लक्षणों को भी डांस के जरिये कुछ कम किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: Tomato Benefits: गर्मी में रोज़ पिएं एक गिलास टमाटर का सूप, पाचन सुधरेगा, स्किन में आ जाएगा ग्लो, 5 बड़े फायदे मिलेंगे
हार्ट हेल्थ - नियमित डांस करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनता है और दिल की सेहत में सुधार आता है। डांस एक बेहतरीन कार्डियो वर्कआउट भी माना जाता है। रेगुलर डांस करने से स्लीप डिसऑर्डर में भी सुधार आता है।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
