Logo
election banner
Ice Bath Benefits: सेलेब्रिटीज़ के बीच में Ice Bath यानी बर्फ के पानी से नहाना काफी लोकप्रिय है। आइए जानते हैं कि इसे क्यों इतना पसंद किया जाता है।

Ice Bath Benefits: सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने की बात पर ही लोग घबराने लगते हैं। जब बात बर्फ के पानी से नहाने की हो तो चौंकना लाजिमी है। हालांकि बर्फ के पानी से नहाना इन दिनों एक नया ट्रेंड बन गया है। दरअसल ये एक थेरेपी है जो कि सेलेब्रिटीज के बीच काफी मशहूर हो रही है। बॉलीवुड कलाकार भी इसके दीवाने होने लगे हैं। कार्तिक आर्यन, सामंथा प्रभु, रकुल प्रीत सिंह, विद्युत जामवाल समेत कई सेलेब्रिटीज आइस बाथ थेरेपी (Ice Bath Therapy) की इमेज शेयर कर चुके हैं। बर्फ के पानी से नहाने के बड़े फायदों की वजह से ये तेजी से लोकप्रिय होने लगी है। 

फिजिकल, मेंटल हेल्थ के लिए बेहतर
बर्फ के पानी से नहाना यानी आइस बाथ थेरेपी शरीर को कई फायदे पहुंचा सकती है। ये एक ऐसा ट्रीटमेंट है जो कि सब जीरो डिग्री टेम्परेचर पर किया जाता है, जिसे क्रायोथैरेपी भी कहा जाता है। ये कोई नया चलन नहीं है और इसके कई फायदे फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर नजर आते हैं। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक ये भी माना जाता है कि इस थेरेपी का असर स्किन की हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। 

कई तरह की हो सकती है क्रायोथैरेपी
हमारे शरीर पर क्रायोथैरेपी को कई तरह से अप्लाई किया जा सकता है। जैसे आइस पैक्स, कूलेंट स्प्रे, आइस मसाज या आइस बाथ। कोल्ड थैरेपी या बर्फ के पानी में डुबकी लगाने का मतलब 15 डिग्री सेल्सियस या उससे कम तापमान वाले ठंडे पानी से नहाना होता है। कुछ स्टडीज का दावा है कि ठंडे पानी में नहाने से स्ट्रेस बढ़ाने वाला हार्मोन ट्रिगर होता है, वहीं दूसरी ओर कई स्टडीज कहती हैं कि इससे ऐसा कैमिकल रिलीज होता है जो कि मूड को रेगुलेट करता है। 

मनीपाल हॉस्पिटल, गुरुग्राम के आर्थोपेडिक कंसल्टेंट डॉ,. गुरदीप अविनाश रात्रा कहते हैं कि 'क्रायोथैरेपी सिर्फ कोल्ड थेरेपी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसे बोन ट्यूमर में भी इस्तेमाल किया जाता है। एबनॉर्मल टिशू को नष्ट करने के लिए बहुत ज्यादा ठंडे पानी का इस्तेमाल किया जाता है।'

हेल्थलाइन के अनुसार आइस बाथ से मसल्स में होने वाले दर्द और सूजन को दूर करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही इससे सेंट्रल नर्वस सिस्टम को बेहतर बनाया जा सकता है। गर्मी के मौसम में आइस बाथ थेरेपी काफी प्रभावी होती है। इससे शरीर पर गर्मी और उमस का प्रभाव काफी कम हो जाता है। हालांकि इसे किसी एक्सपर्ट की सलाह या मार्गदर्शन पर लेना ही सही होता है। 

jindal steel
5379487