Menopause in Women : मेनोपॉज की समस्या कब होती है और इस दौरान कैसे रखें खुद का ख्याल

menopause in women
X
मेनोपॉज होने पर खुद का रखें ध्यान
Menopause in women : मेनोपॉज एक ऐसी स्थिति है, जिससे हर महिला को गुजरना होता है। लेकिन सही देखभाल करने से इन परेशानियों को कुछ हद तक कम किया जा सकता है। 

Menopause in Women : मेनोपॉज एक ऐसी स्थिति है, जिससे हर महिला को गुजरना होता है। ज्यादातर ये दिक्कत 45 से 55 की उम्र में देखने को मिलती है। यानी इस समय महिलाओं का मासिक च्रक बंद होने वाला होता है। इस दौरान, महिला के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव आते हैं, जो विभिन्न प्रकार के लक्षणों को जन्म दे सकते हैं। लेकिन सही देखभाल करने से इन परेशानियों को कुछ हद तक कम किया जा सकता है।

मेनोपॉज के दौरान खुद के देखभाल कैसे करें

मेनोपॉज के समय महिला के चिड़चिड़ापन, किसी काम में मन नहीं लगना या फिर छोटी-छोटी बात पर दुखी हो जाना, इसके अलावा मोटापा, त्वचा और बालों में रूखापन हो जाता है। लेकिन चिंता करने की बात नहीं है, आप कुछ तरीकों को अपनाकर इन सबसे परेशान होने से बच सकती हैं।

संतुलित आहार

मेनोपॉज के दौरान शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी हो सकती है। इसलिए, हरी पत्तेदार सब्जियां, दही, पनीर, और दूध का सेवन करें। इसके अलावा, साबुत अनाज, मेवे, बीज और प्रोटीन युक्त भोजन भी आवश्यक होते हैं।

नियमित व्यायाम

नियमित व्यायाम, जैसे योग, वॉकिंग, और स्ट्रेचिंग, न केवल शरीर को फिट रखता है बल्कि तनाव को भी कम करता है। इससे वजन भी नियंत्रण में रहता है और हड्डियां मजबूत होती हैं। हफ्ते में कम से कम 4-5 दिन 30 मिनट तक व्यायाम जरूर करें।

तनाव कम करें

मूड स्विंग्स और तनाव से बचने के लिए ध्यान मेडिटेशन का सहारा लें। संगीत सुनना, किताबें पढ़ना, या अपने शौक पूरे करके भी तनाव को कम कर सकता है।

पर्याप्त नींद लें

मेनोपॉज के दौरान कई महिलाओं को नींद की समस्या होती है। इसके लिए सोने से पहले मोबाइल या टीवी का उपयोग कम करें। सोने का एक वक्त बनाएं और कैफीन का सेवन रात में न करें।

हाइड्रेशन का ध्यान रखें

शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। दिन में 8-10 गिलास पानी पिएं और गर्मियों में और भी अधिक पानी का सेवन करें। पानी की पर्याप्त मात्रा त्वचा को भी स्वस्थ रखती है और पाचन में भी सुधार करती है।

मेनोपॉज से जुड़े लक्षण और इसके प्रभाव हर महिला के लिए अलग-अलग हो सकते हैं। यदि आपको मेनोपॉज के दौरान गंभीर समस्याएं हो रही हैं या अधिक जानकारी की आवश्यकता है, तो कृपया किसी योग्य चिकित्सक या स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story