Coriander and Chilies: हरा धनिया और हरी मिर्च को हर कोई लंबे वक्त तक स्टोर करना चाहता है। ऐसे में कुछ ट्रिक्स मददगार हो सकती हैं।

Coriander and Chilies: रसोई में धनिया और हरी मिर्च ऐसी चीजें हैं, जो लगभग हर दिन इस्तेमाल होती हैं। दाल हो, सब्जी हो या चाट इनके बिना स्वाद अधूरा लगता है। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि बाजार से लाने के कुछ ही दिनों में धनिया मुरझा जाता है और हरी मिर्च सड़ने लगती है। नतीजा पैसे भी बर्बाद और स्वाद भी खराब।

अगर आप चाहते हैं कि धनिया और हरी मिर्च हफ्तों तक ताज़ा रहें और उनका फ्लेवर बरकरार रहे, तो सही स्टोरेज तरीका अपनाना जरूरी है। कुछ आसान घरेलू ट्रिक्स अपनाकर आप इन्हें लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।

धनिया-मिर्च लंबे वक्त तक फ्रेश रखने के टिप्स

धोकर नहीं, पहले सुखाकर रखें
अक्सर लोग बाजार से लाने के बाद धनिया और मिर्च को तुरंत धोकर फ्रिज में रख देते हैं। लेकिन नमी इनके जल्दी खराब होने की सबसे बड़ी वजह है। पहले इन्हें बिना धोए अखबार या सूखे कपड़े पर फैलाकर रखें। अगर धोना जरूरी हो, तो धोने के बाद पूरी तरह सुखा लें।

पेपर टॉवल का करें इस्तेमाल
धनिया को जड़ों सहित रखें और हल्का-सा पेपर टॉवल में लपेट दें। फिर इसे एयरटाइट कंटेनर या जिप-लॉक बैग में डालकर फ्रिज में रखें। पेपर टॉवल अतिरिक्त नमी सोख लेता है, जिससे पत्तियां ज्यादा दिनों तक हरी रहती हैं।

पानी वाले जार में स्टोर करें
धनिया को ताजे फूलों की तरह स्टोर किया जा सकता है। एक ग्लास या जार में थोड़ा पानी भरें और धनिया की डंडियों को उसमें डुबोकर रखें। ऊपर से हल्का प्लास्टिक कवर कर दें और फ्रिज में रख दें। इससे पत्तियां लंबे समय तक फ्रेश रहेंगी।

Orange Storage: ज्यादा मात्रा में संतरे खरीद लिए हैं? इस तरीके से करें स्टोर; बने रहेंगे फ्रेश और जूसी
Original Leather: असली लेदर की पहचान चुटकियों में होगी, इन ट्रिक्स को करें फॉलो, नहीं खाएंगे धोखा!

हरी मिर्च के डंठल हटाएं
हरी मिर्च को स्टोर करने से पहले उसके डंठल (स्टेम) हटा दें। इससे नमी कम होगी और सड़ने की संभावना घटेगी। मिर्च को भी पेपर टॉवल में लपेटकर एयरटाइट डिब्बे में रखें। ध्यान रखें कि कंटेनर में पानी जमा न हो।

फ्रीजर का सही उपयोग
अगर धनिया ज्यादा मात्रा में है, तो उसे बारीक काटकर आइस ट्रे में डालें और ऊपर से थोड़ा पानी या तेल डालकर फ्रीज कर दें। जरूरत पड़ने पर सीधे इस्तेमाल करें। इससे स्वाद और रंग दोनों बने रहते हैं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।