Logo
election banner
How ot Redcuce Creatinine: क्रिएटिनिन लेवल बढ़ने से किडनी डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है। नेचुरल तरीके अपनाकर क्रिएटिनिन लेवल को घटाया जा सकता है।

How ot Redcuce Creatinine: किडनी हमारे शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग है। किडनी की वर्किंग अगर बिगड़ने लगती है तो पूरे शरीर पर इसका दुष्प्रभाव दिखाई देने लगता है। किडनी में क्रिएटिनिन का लेवल बढ़ना काफी खतरनाक हो सकता है और ये गुर्दे को डैमेज कर सकता है। हालांकि कुछ नेचुरल तरीकों को अपनाकर क्रिएटिनिन लेवल को कंट्रोल में किया जा सकता है। इसके साथ ही लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव भी किडनी हेल्थ को दुरुस्त करने में मदद कर सकते हैं। 

क्रिएटिनिन कम करने के नेचुरल तरीके
क्रिएटिनिन खून के जरिये हमारी किडनी में पहुंचता है, जहां पर ये फिल्टर होने के बाद यूरिन के जरिये बाहर निकल जाता है। हेल्थलाइन के मुताबिक किडनी अगर ठीक ढंग से काम नहीं करती है तो खून में  क्रिएटिनिन का लेवल बढ़ने लगता है। ऐसे में ये जरूरी है कि नेचुरली क्रिएटिनिन लेवल को कंट्रोल में रखा जाए। 

क्रिएटिन वाले सप्लीमेंट्स - क्रिएटिन एक नेचुरल कंपाउंड होता है जो कि हमारे लिवर में बनता है। इसके साथ ही कई ऐसे सप्लीमेंट्स होते हैं जिन्हें खाने के बाद खून में क्रिएटिनिन लेवल बढ़ जाता है। कुछ एथलिट अपना परफॉर्मेंस सुधारने के लिए क्रिएटिनिन पैदा करने वाले सप्लीमेंट्स भी लेते हैं। किडनी को डैमेज से बचाने के लिए ऐसे प्रोडक्ट्स से दूरी बना लेना चाहिए।

प्रोटीन इनटेक - आपके शरीर में अगर क्रिएटिनिन लेवल बढ़ गया है तो ज्यादा प्रोटीन वाली चीजों को खाने से बचना चाहिए। ज्यादा प्रोटीन क्रिएटिनिन लेवल बढ़ाने का काम करता है। रेड मीट खासतौर पर क्रिएटिनिन लेवल बढ़ा सकता है। ऐसे में इसे खाने से बचना चाहिए। 

ज्यादा फाइबर खाएं - क्रिएटिनिन लेवल को घटाने के लिए अपनी डेली डाइट में ज्यादा फाइबरयुक्त चीजों को खाना शुरू कर दें। एक स्टडी में सामने आया है कि किडनी के मरीजों के बढ़े हुए क्रिएटिनिन लेवल को कम करने में हाई फाइबर फूड से मदद मिली है। 

कम नमक खाएं - शरीर में क्रिएटिनिन लेवल बढ़ने पर नमक का सेवन कम कर देना चाहिए। ज्यादा नमक ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का काम करता है। खासतौर पर प्रोसेस्ड फूड में काफी सोडियम और पोटेशियम पाया जाता है। कुछ स्टडीज में ये सामने आया है कि इससे रेनल इश्यूज बढ़ जाते हैं। 

सिगरेट, शराब से बनाएं दूरी - आप अगर अपनी किडनी को हेल्दी रखना चाहते हैं तो सिगरेट से तत्काल दूरी बना लें। इसके साथ ही शराब भी छोड़ दें या फिर बेहद सीमित मात्रा में इसका सेवन करें। ये दोनों ही चीजें क्रिएटिनिन लेवल बढ़ाने वाली और किडनी को नुकसान पहुंचाने वाली होती हैं।

पर्याप्त पानी पिएं - बॉडी का क्रिएटिनिन लेवल कम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और यूरिन के माध्यम से शरीर में बनने वाला एक्स्ट्रा क्रिएटिनिन बाहर निकल जाता है। 

5379487