Lauki Raita Recipe: गर्मियों के मौसम में हल्का, ठंडा और हेल्दी खाना हर किसी की पसंद बन जाता है। ऐसे में अगर आप अपनी थाली में कुछ ऐसा जोड़ना चाहते हैं जो स्वाद के साथ सेहत भी दे, तो लौकी का रायता एक बेहतरीन विकल्प है। यह ना सिर्फ शरीर को ठंडक देता है, बल्कि पाचन को भी दुरुस्त रखने में मदद करता है।
लौकी को अक्सर लोग पसंद नहीं करते, लेकिन जब इसे रायते के रूप में बनाया जाता है, तो इसका स्वाद काफी लाजवाब हो जाता है। दही और मसालों के साथ मिलकर यह एक ऐसा डिश बन जाता है, जो हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।
लौकी रायता बनाने के लिए सामग्री
- 1 कप कद्दूकस की हुई लौकी
- 2 कप दही (फ्रेश और ठंडा)
- 1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर
- 1/4 चम्मच काला नमक
- स्वादानुसार साधारण नमक
- 1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1 चम्मच हरा धनिया (कटा हुआ)
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर (वैकल्पिक)
लौकी रायता बनाने का तरीका
लौकी का रायता बेहद स्वादिष्ट लगता है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले कद्दूकस की हुई लौकी को हल्के नमक के साथ 5-7 मिनट तक उबाल लें। जब लौकी नरम हो जाए, तो इसे छानकर ठंडा होने दें। ध्यान रखें कि लौकी में पानी ज्यादा न रहे।
एक बाउल में दही को अच्छी तरह फेंट लें, ताकि उसमें कोई गांठ न रहे। दही का टेक्सचर स्मूद और क्रीमी होना चाहिए। अब फेंटे हुए दही में भुना जीरा पाउडर, काला नमक, साधारण नमक और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इससे रायते का बेस तैयार हो जाएगा।
अब उबली और ठंडी हुई लौकी को दही के मिश्रण में डालें और धीरे-धीरे मिलाएं, ताकि सभी सामग्री अच्छे से ब्लेंड हो जाएं। ऊपर से हरा धनिया और थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर डालकर सजाएं। ठंडा-ठंडा लौकी का रायता परोसें, यह खाने का स्वाद दोगुना कर देगा।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।