Makhana Chaat: आप अगर टेस्टी के साथ हेल्दी स्नैक चाहते हैं तो मखाना चाट एक परफेक्ट डिश रहेगी। इसे बनाना आसान है और ये मिनटों में तैयार हो जाती है।

Makhana Chaat: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग ऐसी रेसिपी की तलाश में रहते हैं जो जल्दी तैयार हो जाए और हेल्दी भी हो। अगर आप भी कुछ ऐसा ही ढूंढ रहे हैं, तो मखाना चाट आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है। यह ना सिर्फ हल्की-फुल्की भूख मिटाती है, बल्कि शरीर को जरूरी पोषण भी देती है।

मखाना यानी फॉक्स नट्स को सुपरफूड माना जाता है, जिसमें प्रोटीन, फाइबर और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। खास बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है और सिर्फ 10 मिनट में आप एक टेस्टी और हेल्दी स्नैक तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।

मखाना चाट बनाने के लिए सामग्री

  • 2 कप मखाना
  • 1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
  • 1 हरी मिर्च (कटी हुई)
  • 2 चम्मच हरा धनिया (कटा हुआ)
  • 1/2 चम्मच चाट मसाला
  • 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • 1 चम्मच घी या तेल

मखाना चाट बनाने का तरीका

मखाना चाट एक स्वादिष और हेल्दी स्नैक है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाही में घी या तेल गर्म करें। इसमें मखाने डालकर धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक कुरकुरे होने तक भून लें। ध्यान रखें कि मखाने जलें नहीं।

अब एक बाउल में बारीक कटे प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें। इससे चाट में फ्रेशनेस और क्रंच आएगा। अब इसमें चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। यह स्टेप चाट के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है।

अब भुने हुए मखाने को इस मिश्रण में डालें और अच्छे से टॉस करें, ताकि मसाले हर मखाने पर अच्छी तरह लग जाएं। आखिर में ऊपर से नींबू का रस डालें और हल्का सा मिक्स करें। इससे चाट में खट्टापन और ताजगी आ जाती है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

Raw Mango Chutney: लंच-डिनर का स्वाद बढ़ा देगी कच्चे आम की खट्टी-मीठी चटनी, 10 मिनट में होगी तैयार

Summer Gardening Tips: गर्मी में घर के बगीचे में उगाएं ये 5 सब्जियां, कम मेहनत में मिलेगा शानदार रिज़ल्ट

Heat Stroke: तेज़ गर्मी में इन लक्षणों की अनदेखी पड़ेगी भारी! हीट स्ट्रोक के हो सकते हैं संकेत