Suji Sandwich: अगर आप रोज-रोज एक ही तरह का नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं, तो सूजी सैंडविच आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। यह न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि जल्दी बन जाता है और सेहत के लिए भी फायदेमंद है। खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत या महंगे सामान की जरूरत नहीं पड़ती।
सूजी सैंडविच बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। आप इसे सुबह के नाश्ते, शाम की चाय या हल्की भूख के समय आसानी से बना सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर आसान तरीके से सूजी सैंडविच बनाने की पूरी विधि।
सूजी सैंडविच बनाने के लिए सामग्री
- 1 कप सूजी (रवा)
- 1/2 कप दही
- 1/2 कप पानी (जरूरत अनुसार)
- 1/2 कप बारीक कटी सब्जियां (प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च)
- 2 हरी मिर्च (बारीक कटी)
- 1/2 छोटा चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
- नमक स्वादानुसार
- 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च
- 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
- ब्रेड स्लाइस (4-6)
- बटर या तेल (सेंकने के लिए)
सूजी सैंडविच बनाने का तरीका
सूजी सैंडविच एक टेस्टी स्नैक रेसिपी है। इसे तैयार कनरे के लिए सबसे पहले एक बाउल में सूजी और दही डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा बैटर तैयार करें। इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए।
अब तैयार बैटर में कटी हुई सब्जियां, हरी मिर्च, अदरक, नमक, काली मिर्च और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिला लें। इससे सैंडविच का स्वाद और भी बढ़ जाएगा।
Paneer Butter Masala: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा पनीर बटर मसाला, मिलेगा गज़ब का स्वाद
Parenting Tips: बच्चों पर न पड़ने दें एग्ज़ाम का प्रेशर, इन तरीकों से उन्हें रखें रिलैक्स
Headache Causes: बार-बार होने वाले सिरदर्द को न करें नज़रअंदाज़, 5 परेशाानियों का हो सकता है संकेत
Watermelon Buying: मीठा तरबूज पहचानना है आसान, खरीदते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
ब्रेड स्लाइस लें और एक तरफ सूजी का बैटर अच्छी तरह फैलाएं। ध्यान रखें कि बैटर बहुत मोटा न हो, ताकि सही तरीके से पक सके। तवा या सैंडविच मेकर को गरम करें और उस पर थोड़ा बटर या तेल लगाएं।
अब ब्रेड को बैटर वाली साइड नीचे की ओर रखकर सेंकें। हल्का सुनहरा होने पर पलट दें और दूसरी तरफ भी सेंक लें। जब सैंडविच दोनों तरफ से क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन हो जाए, तो इसे प्लेट में निकाल लें। आप इसे हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)