Paneer Pakoda Recipe: पनीर पकोड़ा एक टेस्टी स्नैक है जो कि शाम की चाय के साथ बेहद पसंद किया जाता है। जानते हैं इसे बनाने का सिंपल तरीका।

Paneer Pakoda Recipe: शाम होते ही अक्सर हल्की भूख लगने लगती है और ऐसे में चाय के साथ कुछ गरमा-गरम और स्वादिष्ट खाने का मन करता है। अगर आप भी रोज वही बिस्किट या नमकीन खाकर बोर हो गए हैं तो पनीर के पकोड़े एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। बाहर से कुरकुरे और अंदर से मुलायम ये पकोड़े चाय के साथ खाने में बेहद स्वादिष्ट लगते हैं।

सबसे अच्छी बात यह है कि पनीर के पकोड़े बनाने में ज्यादा समय या मेहनत नहीं लगती। घर में मौजूद कुछ सामान्य सामग्री से आप सिर्फ 5 मिनट में यह टेस्टी स्नैक तैयार कर सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई इसका स्वाद पसंद करता है।

पनीर पकोड़ा बनाने के लिए सामग्री

  • 200 ग्राम पनीर (चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 1 कप बेसन
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
  • 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • थोड़ा सा हरा धनिया (बारीक कटा)
  • पानी (घोल बनाने के लिए)
  • तेल (तलने के लिए)

पनीर पकोड़ा बनाने का तरीका

पनीर पकोड़ा एक स्वादिष्ट स्नैक डिश है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में बेसन डालें। इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, अजवाइन, नमक और थोड़ा सा चाट मसाला मिलाएं। अब इसमें धीरे-धीरे पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें। 

ध्यान रखें कि घोल ज्यादा पतला न हो, क्योंकि इससे पकोड़े अच्छे नहीं बनेंगे। जब घोल तैयार हो जाए तो इसमें थोड़ा सा कटा हुआ हरा धनिया मिला दें। इससे बैटर का स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं।

अब कढ़ाही में तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें। जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए तो पनीर के टुकड़ों को बेसन के घोल में डुबोकर धीरे-धीरे तेल में डालें।

Gulab Jamun Recipe: रंगपंचमी पर मुंह में मिठास घोल देंगे गुलाब जामुन, इस तरीके से कर लें तैयार

मेथी दाना के फायदे: वजन घटाने में मिलेगी मदद, डाइजेशन सिस्टम होगा दुरुस्त; जानें सेवन का तरीका

Lemon Peels: नींबू ही नहीं इसके छिलके भी हैं कमाल! 5 घरेलू कामों को बना सकते हैं आसान

Diabetes Control: डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करेंगी 5 आदतें, इन फूड्स को डाइट में करें शामिल

पकोड़ों को तब तक तलें जब तक वे सुनहरे और कुरकुरे न हो जाएं। बीच-बीच में इन्हें पलटते रहें ताकि ये चारों तरफ से अच्छे से पक जाएं। तैयार पकोड़ों को प्लेट में निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।

गरमा-गरम पनीर के पकोड़े को हरी चटनी, टमाटर की चटनी या सॉस के साथ परोसें। चाहें तो ऊपर से थोड़ा चाट मसाला भी छिड़क सकते हैं। यह स्नैक खासतौर पर बारिश या ठंड के मौसम में चाय के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)