Paneer Butter Masala: पनीर बटर मसाला एक स्पेशल डिश रेसिपी है। इसे खास मौकों पर बनाकर सर्व किया जा सकता है।

Paneer Butter Masala: आप भी अगर रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी और रिच स्वाद घर पर पाना चाहते हैं, तो पनीर बटर मसाला एक परफेक्ट डिश है। यह न सिर्फ दिखने में लाजवाब होता है, बल्कि इसका स्वाद भी इतना शानदार होता है कि हर कोई आपकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएगा।

खास बात यह है कि पनीर बटर मसाला बनाना जितना मुश्किल लगता है, उतना है नहीं। कुछ आसान स्टेप्स और सही मसालों के साथ आप इसे घर पर ही तैयार कर सकते हैं और अपने परिवार को खास ट्रीट दे सकते हैं।

पनीर बटर मसाला बनाने के लिए सामग्री

  • पनीर - 250 ग्राम (क्यूब्स में कटा हुआ)
  • टमाटर - 3 (प्यूरी बनाई हुई)
  • प्याज - 1 (बारीक कटा)
  • काजू - 10-12 (भिगोकर पेस्ट बना लें)
  • अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 चम्मच
  • बटर - 2 चम्मच
  • क्रीम - 3 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
  • हल्दी - 1/2 चम्मच
  • गरम मसाला - 1/2 चम्मच
  • कसूरी मेथी - 1 चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • तेल - 1 चम्मच

पनीर बटर मसाला बनाने का तरीका

पनीर बटर मसाला एक स्वादिष्ट लंच-डिनर रेसिपी है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले सबसे पहले एक कड़ाही में थोड़ा तेल और बटर गर्म करें। इसमें बारीक कटा प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। 

अब अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर खुशबू आने तक पकाएं। इसके बाद टमाटर की प्यूरी डालें और मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक मसाला तेल छोड़ने न लगे।

अब तैयार ग्रेवी में काजू का पेस्ट डालें और अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक डालकर मसाले को धीमी आंच पर पकने दें। इससे ग्रेवी का टेक्सचर क्रीमी और स्मूद हो जाएगा।

Honey Benefits: इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करती है शहद! इन 5 फायदों को जानकर होंगे हैरान

Palak Paneer Roll: टेस्टी और हेल्दी स्टार्टर है पालक-पनीर रोल, मिनटों में इस तरह करें तैयार

Room Cooling Tips: गर्मियों में बिना एसी-कूलर के भी ठंडा रहेगा कमरा! इन 5 घरेलू तरीकों को आज़माएं

Masala Khakhra: शाम की चाय का मज़ा बढ़ाएगा मसाला खाखरा, इस तरह बनाएं कुरकुरा गुजराती स्नैक

अब इसमें पनीर के टुकड़े डालें और हल्के हाथ से मिलाएं ताकि पनीर टूटे नहीं। इसके बाद क्रीम और कसूरी मेथी डालें और 3-4 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। आखिर में गरम मसाला डालकर गैस बंद कर दें।

गरमा-गरम पनीर बटर मसाला को बटर नान, रोटी या जीरा राइस के साथ सर्व करें। ऊपर से थोड़ा क्रीम और धनिया पत्ती डालकर इसे और आकर्षक बनाया जा सकता है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)