Logo
Sattu Ka Sharbat Benefits: गर्मी के दिनों में सत्तू का शरबत पीने से शरीर में ऊर्जा भर जाती है। इसे सही तरीके से बनाया जाए तो बड़े फायदे मिल सकते हैं।

Sattu Ka Sharbat Recipe and Benefits: गर्मी जब अपने चरम पर हो तो सत्तू का शरबत पीना अलग ही मजा देता है। सत्तू का शरबत पीते ही शरीर में एनर्जी का एहसास होने लगता है। सत्तू का शरबत पूरे शरीर में ठंडक घोलने का काम करता है। सत्तू का शरबत मीठ और नमकीन दोनों तरह से बनाया जा सकता है। आज हम आपको सत्तू का नमकीन शरबत बनाने का तरीका बताएंगे। 

ज्यादातर लोग आजकल सत्तू खाना भूल से गए हैं, हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी इसका खूब चलन है। सत्तू का शरबत बड़े-बड़े हेल्दी और एनर्जी ड्रिंक्स को मात कर देता है। आइए जानते हैं सत्तू का शरबत पीने के फायदे और बनाने का तरीका। 

सत्तू का शरबत पीने के फायदे
सत्तू का शरबत एक फाइबर रिच हेल्थ ड्रिंक है। इसे पीने से पाचन तंत्र में सुधार आता है और कब्ज की समस्या दूर होती है। सत्तू का नमकीन शरबत पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है। इसमें कैलोरी कम और प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है।

सत्तू एनर्जी लेवल को बढ़ाता है क्योंकि इसमें आयरन, मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। सत्तू शरबत पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और इसका सेवन हड्डियां मजबूत बनाता है। 

इसे भी पढ़ें: Aam Ka Achar: आम का अचार डालने में आप तो नहीं करते ये गलती, सालभर नहीं टिकेगा, मेहनत पर फिर जाएगा पानी

सत्तू का शरबत बनाने के लिए सामग्री
ताजा सत्तू - 1/2 
प्याज - 1/2 
पुदीना पत्तियां -  1 टेबल स्पून
हरी धनिया पत्ती - 2 टेबलस्पून
भुना जीरा पाउडर - 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1/3 टी स्पून
चाट मसाला - 1/3 टी स्पून
काला नमक - 1/4 टी स्पून
नींबू का रस - 1 टी स्पून
सादा नमक - स्वादानुसार

सत्तू का शरबत बनाने का तरीका
गर्मी के दिनों में सत्तू का शरबत बनाना आसान है। ये एक हेल्दी और क्विक मेड ड्रिंक है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले प्याज, हरी धनिया पत्ती, पुदीना पत्ती बारीक काट लें।

इसके बाद एक बड़े बर्तन में सत्तू छानकर डाल दें। इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं और भुना जीरा पाउडर, लाल  मिर्च पाउडर, काला नमक और सादा नमक डालकर मिक्स करें। 

इसे भी पढ़ें: Suji Halwa Recipe: ड्राई फ्रूट्स वाला सूजी का हलवा टेस्ट में है बेस्ट, इस तरीके से बनाएंगे तो स्वाद होगा दोगुना

इसके बाद बर्तन में बारीक कटी पुदीना पत्ती और हरी धनिया पत्ती डालकर मिक्स करें। फिर इसमें एक चम्मच नींबू रस भी मिला दें। इसके बाद जरूरत के मुताबिक सत्तू में पानी मिलाएं और तब तक घोलें जब तक सत्तू की पूरी गांठें खत्म न हो जाएं। सत्तू का टेस्टी नमकीन शरबत तैयार है। 

jindal steel hbm ad
5379487