Mango Milk Shake: मैंगों मिल्क शेक बनाने में आप तो नहीं करते ये गलती, बेमज़ा हो सकता है स्वाद, इस बात का रखें ध्यान

mango milk shake recipe
X
मैंगो मिल्क शेक बनाने का तरीका।
Mango Milk Shake: मैंगों मिल्क शेक एक बेहद एनर्जेटिक हेल्थ ड्रिंक है। इसका सेवन शरीर को स्वस्थ्य रखने में मदद करता है। इसे बनाते वक्त एक छोटी गलती करने से बचें।

Mango Milk Shake: मैंगो शेक एक ऐसा हेल्थ ड्रिंक है जो खूब पसंद किया जाता है। स्वाद से भरपूर मैंगो मिल्क शेक सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। मैंगो शेक बच्चों से लेकर बड़े तक सभी लोग बड़े चाव से से खाते हैं। इसमें पोषक तत्वों का भंडार होता है और शरीर के लिए बेहद गुणकारी होता है। मैंगो शेक वैसे तो बेहद स्वादिष्ट बनता है, लेकिन छोटी सी गलती मैंगो शेक के स्वाद को बिगाड़ सकती है।

बहुत से लोग मैंगो शेक बनाने के दौरान उसमें थोड़ा सा पानी मिला देते हैं। हालांकि ये छोटी सी मिस्टेक मैंगो शेक के पूरे स्वाद को बिगाड़ देती है। मैंगो मिल्क शेक बनाते वक्त सिर्फ दूध का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Pakoda Recipe: रिमझिम बारिश में प्याज के पकोड़ों का उठाना है लुत्फ, घोल में जरूर मिलाएं 1 चीज़, हाजमा रहेगा दुरुस्त

मैंगो मिल्क शेक बनाने के लिए सामग्री
पके हुए आम बड़े - 2
दूध - डेढ़ कप
चीनी - स्वादानुसार
आइस क्यूब्स - 3-4

मैंगो मिल्क शेक बनाने का तरीका
मैंगो मिल्क शेक बनाना बहुत आसान है। इसके लिए सबसे पहले पका आम का चुनाव करें। मैंगो शेक बनाने से पहले आम को 2 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें। इसके बाद आम के छोटे-छोटे टुकड़े काट लें। अब आम को मिक्सर ग्राइंडर में डालें और उसमें जरूरत के मुताबिक दूध और स्वादानुसार चीनी मिक्स कर दें।

इसे भी पढ़ें: Paneer Snacks: पनीर से बनाएं 5 स्वाद से भरे चटपटे स्नैक्स्स, खाएंगे तो बार-बार मांगेंगे, मिनटों में हो जाते हैं तैयार

अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से ब्लेंड करें। जब मैंगो शेक स्मूद हो जाए तो ब्लेंडिंग बंद कर दें। मैंगो मिल्क जूस बनकर तैयार हो चुका है। इसे सर्विंग गिलास में डालें और दो-तीन बर्फ के टुकड़े डालकर टेस्टी और हेल्दी मैंगो मिल्क शेक सर्व करें। इसका स्वाद बेहद लज़ीज महसूस होगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story