Krishna Janmashtami: जन्माष्टमी पर कान्हा को माखन मिश्री का भोग, इस तरीके से फटाफट करें तैयार

Makhan Mishri Bhog Recipe
X
माखन मिश्री भोग बनाने का तरीका।
Makhan Mishri Bhog Recipe: 26 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस खास दिन आप अपने कान्हा को धनिया पंजीरी का भोग लगा सकते हैं।

Makhan Mishri Bhog Recipe: कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार इस बार 26 अगस्त (सोमवार) को मनाया जाएगा। मान्यता है कि भगवान कृष्ण को माखन मिश्री का भोग काफी पसंद है। इसी वजह से उनके जन्मोत्सव पर इसे भोग के तौर पर विशेष रूप से तैयार किया जाता है। कान्हा के भक्त बड़ी श्रद्धा से सभी को माखन मिश्री को प्रसाद के तौर पर बांटते हैं।

आप भी अगर इस जन्माष्टमी पर केशव के पसंदीदा भोग को लगाना चाहते हैं तो इसे बेहद आसानी से तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं मिनटों में ही माखन मिश्री का भोग तैयार करने का तरीका।

माखन मिश्री भोग के लिए सामग्री
ताजा मक्खन
मिश्री
केसर (दूध में भिगोई हुई)
इलायची पाउडर
बादाम (बारीक कटे हुए)
काजू (बारीक कटे हुए)
किशमिश

माखन मिश्री भोग बनाने का तरीका
कान्हा के लिए माखन मिश्री का भोग बेहद आसानी से तैयार किया जाता है। मान्यता है कि इस भोग को लगाने से भगवान कृष्ण बेहद प्रसन्न होते हैं। उन्हें प्यार से माखन चोर भी कहा जाता है, ऐसे में ये भोग उन्हें कितना प्रिय होगा इसका आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है। माखन मिश्री भोग बनने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में ताजा मक्खन डालें।

इसे भी पढ़ें: Khatti Meethi Dal: खाने का स्वाद बढ़ा देती है खट्टी-मीठी दाल, इस तरीके से बनाएंगे तो मिलेगी जमकर तारीफ

अब ताजा मक्खन को कम से कम एक मिनट तक अच्छी तरह से फेंटे। इतने वक्त में मक्खन मुलायम होकर क्रीमी हो जाएगा। इसके बाद फेंटे हुए मक्खन में मिश्री, केसर, इलायची पाउडर डालकर मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण में बादाम, काजू और किशमिश डालकर मिक्स कर लें।

इसे भी पढ़ें: Suji Tamatar Paratha: सूजी, टमाटर से बना ऐसा पराठा नहीं खाया होगा! स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे

नंद गोपाल के लिए माखन मिश्री का भोग बनकर तैयार हो चुका है। आप चाहें तो इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में भी रख सकते हैं। भोग लगाने से पहले माखन मिश्री को काजू और बादाम कतरन से सजाया जा सकता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story