Jaggery Cheela Recipe: अगर बच्चों को रोज़-रोज़ ब्रेड या बिस्कुट खिलाकर आप भी परेशान हो चुके हैं, तो इस बार ट्राई कीजिए गुड़ वाला मीठा चीला। यह स्वाद में लाजवाब, बनाने में बेहद आसान और सेहत के लिहाज से भी बेहतर विकल्प है। खास बात यह है कि इसे बनाने में सिर्फ 10 मिनट लगते हैं।
गुड़ की प्राकृतिक मिठास और आटे या बेसन का हल्का सा स्वाद मिलकर ऐसा टेस्टी कॉम्बिनेशन तैयार करते हैं, जिसे बच्चे बार-बार मांगेंगे। आइए जानते हैं इस झटपट बनने वाले मीठे चीले की आसान रेसिपी।
गुड़ वाला चीला बनाने के लिए सामग्री
- 1 कप गेहूं का आटा या बेसन
- 1/2 कप कद्दूकस किया हुआ गुड़
- 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 1-2 बड़े चम्मच कद्दूकस किया नारियल (वैकल्पिक)
- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स
- पानी आवश्यकतानुसार
- घी या तेल सेंकने के लिए
गुड़ वाला चीला बनाने का तरीका
गुड़ वाला चीला बच्चों को बहुत पसंद आता है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में कद्दूकस किया गुड़ लें और उसमें थोड़ा गुनगुना पानी डालकर 2-3 मिनट के लिए छोड़ दें, ताकि गुड़ अच्छी तरह घुल जाए। अब इस घुले हुए गुड़ को छान लें ताकि कोई अशुद्धि न रहे।
दूसरे बर्तन में आटा डालें और धीरे-धीरे गुड़ वाला पानी मिलाते हुए स्मूद बैटर तैयार करें। ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा। अब इसमें इलायची पाउडर, नारियल और ड्राई फ्रूट्स मिलाएं।
Arjun Bark: हार्ट हेल्दी रखने में असरदार है अर्जुन छाल, 5 बड़े फायदे मिलेंगे, जानें सेवन का सही तरीका
Fried Idli Recipe: रात की बची इडली से तैयार करें क्रिस्पी फ्राइड इडली, लाजवाब स्नैक होगा तैयार
Indoor Plants: इंडोर प्लांट्स मुरझाने लगे हैं? इन गलतियों को तो नहीं कर रहे आप, जान लें
Turmeric Powder: मिलावटी हल्दी से बचना चाहते हैं? घर पर कच्ची हल्दी से ऐसे तैयार करें शुद्ध मसाला
अब एक नॉन-स्टिक तवा मध्यम आंच पर गरम करें। तवे पर थोड़ा सा घी या तेल लगाएं। अब एक करछी बैटर लेकर तवे पर डालें और हल्के हाथ से गोल आकार में फैलाएं। चीले को मध्यम आंच पर पकने दें। जब ऊपर हल्के बुलबुले दिखने लगें और किनारे सूखने लगें, तो पलट दें। दूसरी तरफ से भी सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें।
ध्यान रखें कि आंच ज्यादा तेज न हो, वरना गुड़ जल्दी जल सकता है। धीमी से मध्यम आंच पर चीला बेहतर तरीके से पकता है। गरमा-गरम गुड़ वाला मीठा चीला सीधे प्लेट में निकालें और ऊपर से थोड़ा सा घी लगाकर परोसें। चाहें तो साथ में कटे हुए फल या थोड़ा शहद भी दे सकते हैं।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।