Baingan Bharta: आप भी अगर ढाबे का खाना पसंद करते हैं, तो आपने बैंगन का भरता जरूर चखा होगा। उसका स्मोकी फ्लेवर, मसालों की खुशबू और देसी अंदाज हर किसी को अपनी तरफ खींच लेता है। खास बात ये है कि वही स्वाद अब आप घर पर भी आसानी से पा सकते हैं।
ढाबा स्टाइल बैंगन का भरता बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं, बल्कि सही तरीका और थोड़ा सा धैर्य चाहिए। अगर आप बैंगन को सही तरीके से भूनते हैं और मसालों का संतुलन बनाए रखते हैं, तो घर का भरता भी ढाबे जैसा लाजवाब बन सकता है।
बैंगन का भरता बनाने के लिए सामग्री
- 1 बड़ा बैंगन
- 2 मध्यम आकार के टमाटर (बारीक कटे हुए)
- 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 4-5 लहसुन की कलियां (कुचली हुई)
- 1 इंच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
- 2 हरी मिर्च (कटी हुई)
- 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- हरा धनिया (गार्निश के लिए)
बैंगन का भरता बनाने का तरीका
बैंगन का भरता एक देसी पारंपरिक फूड है जिसे काफी पसंद किया जाता है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले बैंगन को अच्छे से धोकर उस पर हल्का तेल लगाएं। अब इसे गैस पर सीधा भूनें, जब तक इसका छिलका काला न हो जाए और अंदर से मुलायम न हो जाए। भूनने के बाद इसे ठंडा करके छिलका हटा लें और बैंगन को मैश कर लें।
umpkin Seeds Benefits: कद्दू के बीज बीमारियां रखेंगे दूर! 5 बड़े फायदे जानकर चौंक जाएंगे
Vegetable Rice: डिनर में बनाएं परफेक्ट वेजिटेबल राइस, खाने का स्वाद होगा दोगुना, सीखें रेसिपी
Summer Health Drinks: नारियल पानी या गन्ने का रस? किस हेल्थ कंडीशन में कौन सा हेल्थ ड्रिंक है बेहतर, जानिए
Lauki Raita Recipe: गर्मी में शरीर में ठंडक घोल देगा लौकी रायता, इस तरीके से मिनटों में करें तैयार
एक कड़ाही में सरसों का तेल गरम करें। इसमें लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनें। इसके बाद प्याज डालकर सुनहरा होने तक पकाएं। फिर टमाटर डालकर अच्छी तरह गलने दें।
अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च और नमक डालें। मसाले को तब तक पकाएं जब तक तेल ऊपर न दिखने लगे। इससे भरते में ढाबा जैसा गहरा स्वाद आएगा।
अब मैश किया हुआ बैंगन मसाले में डालकर अच्छे से मिलाएं। इसे 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, ताकि सारे फ्लेवर एक-दूसरे में घुल जाएं। आखिर में हरा धनिया डालकर सजाएं और गरमा-गरम रोटी या पराठे के साथ सर्व करें। चाहें तो ऊपर से थोड़ा कच्चा सरसों का तेल डालकर इसका स्वाद और बढ़ा सकते हैं।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)