Tamatar Chutney: बिहारी स्टाइल में बनी टमाटर चटनी को बहुत से लोग पसंद करते हैं। इसकी रेसिपी भी आसान है। जानते हैं चटनी बनाने का तरीका।

Tamatar Chutney: रोज़-रोज़ की दाल-सब्ज़ी से अगर बोर हो गए हैं और डिनर में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो बिहारी स्टाइल टमाटर चटनी आपके खाने में जान डाल सकती है। तीखा, खट्टा और हल्का सा स्मोकी स्वाद यही इसकी खास पहचान है। एक बार बनाकर देख लीजिए, परिवार वाले बार-बार इसकी डिमांड करेंगे।

बिहार के पारंपरिक खानपान में चटनी का खास महत्व है। लिट्टी-चोखा हो या साधारण रोटी-सब्ज़ी, टमाटर की यह खास चटनी हर डिश का स्वाद बढ़ा देती है। आइए जानते हैं इसे घर पर आसान तरीके से बनाने की पूरी रेसिपी।

बिहारी टमाटर चटनी के लिए सामग्री

  • 4-5 पके हुए टमाटर
  • 4-5 लहसुन की कलियां
  • 1-2 हरी मिर्च
  • 1 छोटा प्याज (बारीक कटा)
  • 1 छोटा चम्मच सरसों का तेल
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • एक चुटकी हींग
  • नमक स्वादानुसार
  • हरा धनिया (बारीक कटा)

बिहारी टमाटर चटनी बनाने का तरीका

बिहारी स्टाइल चटनी का असली स्वाद भुने हुए टमाटरों से आता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले टमाटरों को गैस की आंच पर या तवे पर हल्का-सा भून लें। जब छिलका काला पड़ने लगे और टमाटर नरम हो जाएं, तो उन्हें ठंडा करके छिलका उतार लें। इससे चटनी में हल्का स्मोकी फ्लेवर आता है।

Fried Idli Recipe: रात की बची इडली से तैयार करें क्रिस्पी फ्राइड इडली, लाजवाब स्नैक होगा तैयार
Indoor Plants: इंडोर प्लांट्स मुरझाने लगे हैं? इन गलतियों को तो नहीं कर रहे आप, जान लें
Turmeric Powder: मिलावटी हल्दी से बचना चाहते हैं? घर पर कच्ची हल्दी से ऐसे तैयार करें शुद्ध मसाला
Arjun Bark: हार्ट हेल्दी रखने में असरदार है अर्जुन छाल, 5 बड़े फायदे मिलेंगे, जानें सेवन का सही तरीका

अब भुने हुए टमाटर, लहसुन और हरी मिर्च को मिक्सर में दरदरा पीस लें। ध्यान रखें कि पेस्ट बहुत ज्यादा चिकना न हो, हल्की दरदरी टेक्सचर चटनी को ज्यादा स्वादिष्ट बनाती है। इसके बाद एक छोटे पैन में सरसों का तेल गरम करें। जब तेल हल्का धुआं छोड़ने लगे, तो गैस धीमी करें और उसमें जीरा व हींग डालें। 

जब जीरा चटकने लगे तो इसमें बारीक कटा प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। अब तैयार टमाटर पेस्ट इसमें मिलाएं और नमक डालें। 2-3 मिनट धीमी आंच पर पकाएं। आखिर में हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें। स्वादिष्ट टमाटर चटनी सर्व करने के लिए रेडी है। 

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।