A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
How to Eat Mango: गर्मी के दिनों में रसीले आम खाने का अलग ही मज़ा है। आम में विटामिंस, मिनरल्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स का खजाना है। इसका सेवन कई हेल्थ बेनेफिट्स देता है। हालांकि इसे सही तरीके से न खाया जाए और ज्यादा मात्रा में इसका सेवन कर लिया जाए तो आम फायदा करने के बजाय नुकसान भी पहुंचा सकता है। कई घरों में आम को खाने से पहले कुछ वक्त के लिए पानी में भिगोकर रखा जाता है।
घर के बड़े-बुजुर्ग भी आम को पानी में भिगोने के बाद ही खाने की सलाह देते हैं। ऐसा आखिर क्यों किया जाता है और इसका क्या असर होता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
पानी में क्यों भिगोएं आम?
आम एक गुणों से भरपूर फल है और इसकी तासीर गर्म होती है। आम को अगर कुछ देर के लिए पानी में भिगो दिया जाए तो इसकी तासीर में कमी आती है। आम में हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक आम में फाइटिक एसिड पाया जाता है जो कि शरीर में हीट जनरेट करता है। आम को पानी में भिगोकर रखने से कुछ वक्त बाद इसका प्रभाव काफी कम हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: Ayurvedic Oil: शरीर की अकड़न से परेशान रहते हैं, 5 आयुर्वेदिक ऑयल करें इस्तेमाल, बॉडी हो जाएगी रिलैक्स
भिगोए आम खाने के फायदे
स्किन प्रॉब्लम - आम की तासीर गर्म होती है ऐसे में अगर इसे सीधे ही खा लिया जाए तो शरीर की गर्मी बढ़ सकती है। इससे स्किन पर फोड़े-फुंसी हो सकते हैं। इसके साथ ही कब्ज, सिरदर्द आदि समस्याएं भी शुरू हो सकती हैं। हालांकि पानी में आम को भिगोकर खाने से इसकी गर्म तासीर बदल जाती है और ये स्किन की परेशानियां नहीं बढ़ाता है।
फैट बर्न - आम को अगर पानी में भिगोकर खाया जाए तो ये नेचुरल फैट बस्टर की तरह काम करता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आम में फाइटो कैमिकल्स होते हैं और इन्हें पानी में भिगो दिया जाए तो इन फाइटो कैमिक्लस का कन्सनट्रेशन कम हो जाता है। इसके चलते ये नेचुरल फैट बस्टर बन जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: Egg Vs Paneer: ज़्यादा प्रोटीन के लिए अंडा खाएं या पनीर? न्यूट्रिशनल वैल्यू जानकर चुनना होगा आसान
बॉडी टेम्परेचर - आम को खाने से शरीर का तापमान बढ़ता है क्योंकि ये थर्मोजेनिक का उत्पादन करता है। आम को पानी में भिगोने से प्रोडक्शन कम करने में मदद मिलती है। बता दें कि थर्मोजेनिक बढ़ने से कब्ज, सिरदर्द, एक्ने जैसी समस्याएं शुरू हो सकती हैं।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
