Janmashtami 2024 Decoration Idea: जन्माष्टमी पर घर पर इन चीजों से सजाएं लड्डू गोपाल का झूला, जानें आसान तरीका

janmashtami 2024- Laddu Gopal ka jhula
X
janmashtami 2024
इस साल 26 अगस्त को जन्माष्टमी का पर्व मनया जाएगा। लोग घर पर लड्डू गोपाल के लिए झूला बनाते हैं और साज-सजावट करते हैं। यहां हम आपको कृष्ण झूले के लिए कुछ डेकोरेशन आइडिया बता रहे हैं।

Krishna Janmashtami 2024: सनातन धर्म में भगवान श्री कृष्ण का अत्यधिक महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। इस साल 26 अगस्त को जन्माष्टमी है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं और भगवान श्रीकृष्‍ण की विधि-विधान से पूजा करते हैं। वहीं रात में कान्हा जी के बाल स्वरूप का जन्मोत्सव मनाया जाता है।

जन्माष्टमी पर भगवान को झूला झुलाने की परंपरा है। लोग अपने घर में लड्डू गोपाल का पंचामृत से अभिषेक करने के बाद उन्हें स्वच्छ वस्त्र पहनाते हैं और प्रसादी-भोग लगाकर विधि-विधान से पूजा करते हैं। कान्हा जी को झूले में झुलाने वाली परंपरा का भी पालन करते हैं। अगर आप लड्डू गोपाल के लिए घर पर ही झूला बनाते हैं और उसे अच्छे से सजाते हैं तो हम आपके लिए सजावट के कुछ आइडायिज़ बता रहे हैं, जिन्हें आप जन्माष्टमी पर तैयार कर सकते हैं।

फूलों से सजाएं-
कृष्ण जन्माष्टमी पर आप लड्डू गोपाल के झूले को फूलों से सजा सकते हैं। इसके लिए आप भगवान के पसंदीदा फूलों जैसे मधुमालती, टेसू, गुलाब और गेंदे के फूलों का उपयोग कर सकते हैं।

मोर पंख से सजाएं-
भगवान कृष्ण को मोर पंख बहुत प्रिय हैं, इसलिए आप झूले को सजाने के लिए मोर पंख का उपयोग कर सकते हैं। झूले के आसपास मोर पंखो को सजाएं।

मोतियों से सजाएं-
झूले की सजावट में चार चांद लगाने के लिए आप मोतियों का उपयोग भी कर सकते हैं। मोतियों की माला या सितारों से झूले को डेकोरेट करें।

गोटापट्‌टी से सजाएं-
आप झूले को सजाने के लिए गोटा-पट्टी वाली लेस का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये सजावट देखने में बेहद सुंदर लगती है और आसान भी है।

लाइट्स से सजाएं-
झूले को आप किसी भी चीज से सजा सकते हैं, लेकिन एलईडी लडियों को न भूलें। इस से झूले और भी आकर्षक हो जाएंगे। जगमगाती लाइटों से मंदिर और भी आकर्षक लगेगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story