Logo
Hing ke Fayde: भारतीय किचन का हर एक मसाला गुणों से भरपूर है। हींग में भी औषधीय गुण छिपे हुए हैं। इसका सेवन पेट संबंधी परेशानियों को दूर करने के साथ अन्य बड़े फायदे भी देता है।

Asafoetida Benefits: गर्मी के दिनों में बहुत से लोगों को पेट संबंधी समस्याएं होती है। इस परेशानी में हींग से जुड़े घरेलू उपाय बेहद कारगर साबित होते हैं। हींग किचन का एक महत्वपूर्ण मसाला है जिसमें औषधीय गुण भरे पड़े हैं। इसका इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दादी-नानी के बहुत से नुस्खे हींग पर ही आधारित हैं। इतना ही नहीं आयुर्वेद में भी हींग के सेवन के ढेरों फायदे बताए गए हैं। 

हींग में एंटी बैक्टीरियल, एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज पायी जाती हैं जो कि पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करती हैं। पेट फूलना, पेट दर्द, अपच, ब्लोटिंग जैसी समस्याओं में हींग का सेवन फायदेमंद होता है। इसके अलावा भी हींग खाने के कई बड़े लाभ होते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में। 

हींग खाने के बड़े फायदे

पाचन में सुधार करता है: हींग पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह पाचक रसों के स्राव को बढ़ावा देता है, भोजन के पाचन में मदद करता है और पेट फूलना, गैस और अपच जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाता है।

इसे भी पढ़ें: Summer Healthy Fruit: शरीर की गर्मी खींचकर बाहर निकाल देते हैं ये छोटे फल, पाचन होता है दुरुस्त, हैरान करने वाले हैं 5 फायदे

दर्द और सूजन कम करता है: हींग में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो जोड़ों के दर्द, गठिया और मासिक धर्म ऐंठन जैसे दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

ब्लड प्रेशर कम करता है: हींग ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार हो सकता है। यह रक्त वाहिकाओं को आराम देता है और रक्त के प्रवाह को बेहतर बनाता है, जिससे ब्लड प्रेशर कम होता है।

दिल की सेहत में सुधार करता है: हींग खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) के स्तर को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकता है, जो हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।

डायबिटीज को नियंत्रित करता है: ब्लड शुगर लेवल का घटना या बढ़ना दोनों ही खतरनाक होते हैं। हींग ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है। डायबिटीज रोगियों के लिए ये फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें: Liver Detox: गर्मी में 3 चीजें खाने से शीशे की तरह साफ हो जाएगा लिवर, ये घरेलू उपाय सालों की गंदगी कर देगा दूर

सांस की समस्याओं से राहत दिलाता है: हींग अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और सर्दी जैसी सांस की समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकती है। इसमें एंटी-हिस्टामिन गुण होते हैं जो एलर्जी के लक्षणों को कम करने में भी मदद कर सकते हैं।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487