A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Cold Water in Summer: गर्मी के दिनों में हर कोई ठंडे पानी से नहाना पसंद करता है। ठंडे पानी से नहाते ही शरीर में ताजगी महसूस होने लगती है और नई ऊर्जा से दोबारा सभी काम में जुट जाते हैं। वैसे तो ठंडा पानी सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन जब बात दिल की बीमारी की आए तो ऐसे लोगों को ठंडे पानी से नहाने से बचना चाहिए।
सर्दियों में तो लोग वैसे ही ठंडे पानी से दूरी बनाकर रखते हैं, लेकिन गर्मी में भी दिल के मरीजों को ठंडे पानी से नहीं नहाना चाहिए। इसके बजाय नॉर्मल पानी या फिर हल्का गुनगुना पानी ही नहाने के लिए बेहतर हो सकता है।
क्यों नहीं ठंडे पानी से नहाएं?
हार्ट पेशेंट्स यानी दिल की बीमारियों से घिरे लोगों के लिए ठंडे पानी से नहाना खतरनाक हो सकता है। दरअसल, ठंडे पानी से नहाने से शरीर की हार्ट बीट और ब्लड प्रेशर में अचानक इजाफा हो सकता है। इसके चलते दिल को पंप करने में प्रेशर लगाना पड़ता है।
इससे सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द, चक्कर आना, दिल की धड़कन अनियमित हो जाना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गंभीर मामलों में, ठंडे पानी से नहाने से दिल का दौरा भी पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें: Summer Laddu: गर्मी में गोंद कतीरा, अलसी से बनेगा हेल्दी लड्डू, ड्राई फ्रूट्स से बढ़ जाएगी ताकत, इस तरीके से करें तैयार
हार्ट पेशेंट्स बरतें सावधानियां
गर्मी के दिनों मे भी हार्ट पेशेंट्स को गुनगुने या गर्म पानी से नहाना चाहिए। अगर ठंडे पानी से नहा रहे हैं तो धीरे-धीरे ठंडे पानी की शुरुआत करें। ज्यादा देर तक ठंडे पानी में न रहें। नहाने के बाद तुरंत खुद को सुखा लें। इस बात का भी ध्यान रखें कि गर्म पानी से सिर न धोएं। अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो ठंडे पानी से नहाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
इसे भी पढ़ें: Heat Stroke: घर से ज़रूर खाकर निकलें 5 चीजें, गर्म हवाओं के थपेड़ों में भी नहीं लगेगी लू, बॉडी रहेगी एकदम कूल
इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है कि हर हार्ट के मरीज एक जैसे नहीं होते हैं, ऐसे में किसी को ठंडे पानी से नहाने से कुछ समस्या नहीं होती है, वहीं किसी को हो सकती है। ऐसे में अपने चिकित्सक की सलाह के बाद ही ठंडे पानी से नहाना सही रहता है।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
