Logo
election banner
Health Care Tips: कभी-कभी गलत खान पान की वजह से लूज मोशन या डायरिया जैसी समस्या हो जाती है। ऐसे में आपको इन ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए।

Health Care Tips:  गलत खान-पान की वजह से आपको लूज मोशन या डायरिया जैसी कई समस्या का सामना करना पड़ता है। बहुत मसालेदार, तला-भुना और खराब भोजन खाने से डायरिया और पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। पेट से जुड़ी इन समस्याओं से बचने के लिए खान-पान का खास ध्यान रखना चाहिए। डायरिया होने पर कुछ पेय पदार्थों का सेवन काफी फायदेमंद होता है। डायरिया या पेट खराब होने पर डॉक्टर भी हल्का और कम मसालेदार भोजन करने की सलाह देते हैं। ऐसे में आपको डायरिया, लूज मोशन या पेट खराब होने पर इन ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए। तो आइये जानते है उनके नाम...

डायरिया के दौरान पिएं ये ड्रिंक
डायरिया के दौरान पानी पीने से परहेज न करें। शरीर में पानी की कमी कई अन्य समस्याओं का कारण बन सकती है। इसके अलावा अगर आप लंबे समय से पेट संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। डायरिया होने पर इन ड्रिंक्स का सेवन फायदेमंद है।

नमक, चीनी और पानी का घोल
शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी से मांसपेशियों में दर्द, नींद संबंधी समस्याएं और कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए दस्त होने पर आपको नमक, चीनी और पानी मिलाकर पीना चाहिए।

नारियल पानी
नारियल पानी पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. दस्त के दौरान नारियल पानी पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और दस्त कम करने में फायदा होता है।

संतरे का जूस
संतरे का जूस विटामिन सी और फाइबर से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है और पाचन तंत्र ठीक करने में मदद मिलती है। दस्त से जल्दी ठीक होने के लिए संतरे का जूस पियें।

सेब का जूस
सेब का जूस फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है। इसके नियमित सेवन से बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। दस्त होने पर इसका सेवन करना चाहिए।

दस्त और डायरिया में बार-बार पानी की समस्या ही होती है, जबकि पेचिश में मल में खून जरूर आता है। यह समस्या कुछ बैक्टीरिया के कारण होती है। इस समस्या में डॉक्टर शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए दवाएं और ओआरएस का घोल पीने की सलाह देते हैं। इसके अलावा डायरिया से बचाव के लिए कुछ दवाएं भी ली जाती हैं। डायरिया या दस्त की समस्या गंभीर होने पर एंटीबायोटिक्स दी जाती हैं।

5379487