Logo
election banner
आजकल कहीं भी जाते समय प्लास्टिक की पानी की बोतलों का खूब इस्तेमाल किया जा रहा है। लोग आंख मूंदकर बाजार से पानी की बोतल को खरीदकर पी रहे हैं, जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक होता है।

Plastic Water Bottle Side Effects: आजकल कहीं भी जाते समय प्लास्टिक की पानी की बोतलों का खूब इस्तेमाल किया जा रहा है। लोग आंख मूंदकर बाजार से पानी की बोतल को खरीदकर पी रहे हैं, जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक होता है। क्योंकि प्लास्टिक पर्यावरण और स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में जो लोग बोतलबंद पानी पी रहे हैं वह शरीर के लिए हानिकारक माना जाता है। दरअसल, सभी प्रकार के प्लास्टिक में खतरनाक रसायन और बैक्टीरिया होते हैं। जब हम इन बोतलों का इस्तेमाल करते हैं तो ये हमारे शरीर में प्रवेश कर जाती हैं और कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती हैं। आइए जानते हैं प्लास्टिक की पानी की बोतलों के उपयोग के होने वाली गंभीर समस्या...

प्लास्टिक की बोतलें हानिकारक क्यों हैं?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, प्लास्टिक कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन और क्लोराइड से बना होता है। उनमें से, BPA प्लास्टिक की पानी की बोतलें बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले सबसे हानिकारक रसायनों में से एक है।

जानिए क्या है प्लास्टिक की बोतलों में पानी पीने के नुकसान-

हृदय रोग और मधुमेह का खतरा
हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के एक अध्ययन में पाया गया, कि पॉलीकार्बोनेट प्लास्टिक बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला रसायन बिस्फेनॉल ए, पॉलीकार्बोनेट बोतलों से पानी पीने वाले लोगों के मूत्र में पाया गया था। इसकी मात्रा बढ़ने पर हृदय रोग और मधुमेह का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

बांझपन, लिवर की बीमारियों का खतरा
प्लास्टिक की बोतलों के इस्तेमाल पर विशेषज्ञों का कहना है कि जब प्लास्टिक की पानी की बोतल गर्मी के संपर्क में आती है, तो ये माइक्रोप्लास्टिक पानी में घुल जाते हैं। ये सूक्ष्म प्लास्टिक कण शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकते हैं। इसकी अधिकता से हार्मोनल असंतुलन, बांझपन और लिवर संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

कम हो सकती है शुक्राणुओं की संख्या
अगर आप प्लास्टिक की बोतल को लंबे समय तक रखते हैं और इस्तेमाल करते हैं, तो इससे कई हार्मोनल विकार जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर लंबे समय तक प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल किया जाए तो पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या कम हो सकती है। साथ ही लड़कियों में जल्दी यौवन आने की संभावना रहती है। बोतलबंद पानी के इस्तेमाल से लिवर और स्तन कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है।

5379487