Logo
election banner
Home Remedies For Black hair: आज की बदलती जीवनशैली में बालों का समय से पहले सफेद होना एक आम समस्या बन गई है। कम उम्र में बाल सफेद होने की समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में सफेद बालो से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे है।

Home Remedies For Black Hair: आजकल भागदौड़ और बदलती लाइस्टाइल, खानपान की वजह से बालों का समय से पहले सफेद होना बहुत ही आम हो गया है। वहीं कम उम्र में बाल सफेद होने की समस्या से  आज हर कोई परेशान हैं। ऐसे में लोग अपने सफेद बालों को छुपाने के लिए मेहंदी या कलर लगाते हैं और पार्लर में जाकर कई ट्रीटमेंट भी करवाते हैं। लेकिन इसमें काफी केमेकिल पाया जाता है। जो बालों को बेहद नुकसान पहुंचाते हैं। हलांकि, इन सबसे घबराने के बजाय आप चाहें तो कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से अपने बालों को काला कर सकते हैं।  तो चलिए आज हम आपको सफेद बालो से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे है। आइए जानते है...

सफेद बालों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

  • सफेद बालों से छुटकारा पाने में आंवला आंवला फायदेमंद सा
  • बित हो सकता है। आंवले में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो सफेद बालों की समस्या को कम कर सकते हैं।
  • इसके लिए एक कटोरी में 4 चम्मच नारियल का तेल लें। इसमें 2 चम्मच आंवला पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इसके बाद तेल को थोड़ा गर्म कर लें। जब तेल थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसे स्कैल्प और बालों पर लगाएं और रात भर लगा रहने दें। सुबह उठकर अपने बालों को शैंपू से धो लें।
  • कुछ दिनों तक ऐसा करने से सफेद बालों की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा और बालों की ग्रोथ भी बढ़ जाएगी।

मेथी के बीज
मेथी के बीज का उपयोग सफेद बालों के लिए घरेलू उपचार के रूप में किया जा सकता है। दरअसल, मेथी के बीज में आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं, जो बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकते हैं। इसके लिए एक चम्मच मेथी के दानों को रात भर पानी में भिगो दें। सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना लें और फिर इसको अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं। फिर वहीं इसे करीब 1 घंटे बाद बालों को शैंपू से धो अच्छे से लें और इसे वीक में 1 से 2 बार इस्तेमाल करें।

कॉफी और मेहंदी
कॉफी और मेहंदी का मिश्रण लगाने से सफेद बालों की समस्या दूर हो जाती है। यह बालों को काला करने का असरदार तरीका है। इसके लिए एक चम्मच कॉफी पाउडर को पानी में उबालें। जब पानी उबल जाए तो इसमें 4-5 चम्मच मेहंदी डाल दें।अब इस मिश्रण को अपने बालों में लगाएं। करीब 3-4 घंटे बाद बालों को शैंपू से धो लें। आपको इस मिश्रण को महीने में एक बार लगाना चाहिए।

मीठी नीम की पत्तियां
मीठी नीम की पत्तियों का उपयोग सफेद बालों से छुटकारा पाने में प्रभावी हो सकता है। मीठी नीम की पत्तियां बालों को रंगने का काम करती हैं। यह बालों को समय से पहले सफ़ेद होने से रोकता है। इसके लिए आधी कटोरी नारियल तेल में 12-15 मीठी नीम की पत्तियां डालकर उबाल लें। इसके बाद तेल को छान लें और ठंडा होने के लिए रख दें। इस तेल को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं और अच्छे से मसाज करें। 1-2 घंटे बाद बालों को शैंपू से धो लें। इस प्रक्रिया को आप हफ्ते में दो से चार बार दोहरा सकते हैं।

काली चाय
सफेद बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप काली चाय का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। काली चाय में कैफीन, फ्लेवोनोइड्स, गैलिक एसिड और कैटेचिन जैसे कई तत्व होते हैं। ये सभी तत्व बालों को रंगने में मदद कर सकते हैं। इसके प्रयोग से बालों को प्राकृतिक रूप से काला बनाया जा सकता है। इसके लिए एक कप पानी में एक चम्मच काली चाय डालकर उबालें, जब पानी ठंडा हो जाए तो इसे अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं और कुछ देर तक मसाज करें। 1 घंटे बाद बालों को शैंपू से धो लें। वहीं इसको आप वीक में दो से तीन बार लगा सकते है। 

5379487