Logo
election banner
Success Mantra: सफल लोग हमारे आपके जैसे ही इंसान होते हैं लेकिन इनका डेली रूटीन और कुछ हैबिट्स ऐसी होती हैं, जो इन्हें सफल बनाने में बड़ा रोल निभाती हैं। कौन-सी हैं वो हैबिट्स, जो सफल बनाने में हेल्पफुल होती हैं, आप भी जानिए।

Success mantra in life: कामयाब लोग कॉमन रूटीन वाली जिंदगी नहीं जीते। ऐसे  लोगों की जिंदगी आम लोगों से भिन्न होती है। ये लोग अपनी निजी जिंदगी में ऐसी बहुत सी बातों का व्यावहारिक रूप से पालन करते हैं, जो दूसरों को आमतौर पर किताबी लगती हैं। मसलन, दुनिया के ज्यादातर कामयाब लोग सुबह जल्दी उठते हैं, हर दिन कुछ नया जरूर पढ़ते हैं। उनका प्रोफेशनल वर्क हमेशा कंप्लीट होता है, ये लोग दूसरों से रिश्ते बनाने में भी शानदार होते हैं। 

ऐसा होता है डेली रूटीन: कामयाब लोगों का मॉर्निंग रूटीन अमूमन सुबह 5 बजे से शुरू होता है। ये हर दिन नियमित रूप से एक्सरसाइज, मेडिटेशन करते हैं। आम लोग मुश्किल से जब उठ रहे होते हैं, तब तक इनको जगे हुए कई घंटे गुजर चुके होते हैं। ऑफिस पहुंचने पर ये लोग काम शुरू करने से पहले अपना ई-मेल चेक करते हैं। जिन लोगों को रिप्लाई करना होता है, उन्हें तुरंत रिप्लाई करते हैं। इनसे भी गलतियां होती हैं, लेकिन ऐसे लोग अपनी गलतियों से हर दिन कुछ ना कुछ सीखते हैं। 
जल्दी उठने की आदत: 100 कामयाब लोगों में से 99 सूरज उगने के पहले ही जग जाते हैं। सुबह जल्दी उठने से इन्हें सिर्फ आर्थिक कामयाबी ही नहीं मिलती, कई स्टडीज में यह बात सामने आई है कि सूरज उगने के पहले जगने वाले लोगों में प्री मैच्योर डेथ का रिस्क भी उन लोगों के मुकाबले 10 फीसदी कम होता है, जो लोग सुबह देर से जगते हैं। इसके अलावा सुबह सूरज उगने के पहले जगने वाले ज्यादातर लोग पूरी जिंदगी में कभी भी मानसिक कमजोरी का शिकार नहीं होते। इसलिए सुबह जल्दी जगना सफलता के साथ जुड़ा होता है। एक कोचिंग संस्थान ने अपने सीमित आकलन में पाया है कि जो छात्र सुबह जल्दी जगते हैं, उनकी कामयाबी की दर उन छात्रों  से 50 फीसदी ज्यादा होती है, जो सुबह देर से जगते हैं। मतलब साफ है कि अगर कामयाब होना है तो सुबह जल्दी जगना है।

शुगर ब्लड प्रेशर से राहत
सुबह जल्दी उठने से शरीर में ऊर्जा का लेबल शानदार रहता है। सबसे बड़ी बात यह है कि चूंकि ऐसे लोग सुबह जल्दी अपना रूटीन शुरू कर देते हैं, तो उनके लिए कभी भी समय की कमी नहीं होती है। इसके अलावा सुबह जल्दी जगने वाले लोग दिन के ज्यादातर समय अपने काम में मन लगा पाते हैं। उनकी एकाग्रता बनी रहती है। ऐसे लोगों में ब्लड प्रेशर और शुगर लेबल भी दूसरे लोगों के मुकाबले नियंत्रण में रहता है। सुबह जल्दी उठने वाले लोग शरीर से ही नहीं, दिमाग से भी फुर्तीले होते हैं और ऐसे लोगों की फूड हैबिट्स आमतौर पर ज्यादा हेल्दी पाई जाती है। सुबह जल्दी जगने वाले लोगों की नींद की गुणवत्ता देर से उठने वाले लोगों के मुकाबले बेहतर होती है। इनका मेंटल स्टेटस भी आम लोगों से बेहतर होता है। जो लोग सुबह सूरज उगने के पहले जगते हैं, उनके शरीर का सर्केडियन रिदम हमेशा कायम रहता है, उनके पास देर से उठने वाले लोगों के मुकाबले अपने लिए 10 से 15 प्रतिशत वक्त ज्यादा होता है। उनके पास सुबह ना सिर्फ एक्सरसाइज करने के लिए बल्कि समय पर हेल्दी ब्रेकफास्ट करने और बनाने, दोनों के लिए जरूरी समय होता है। इसलिए सड़कों के जाम में आमतौर पर ये नहीं फंसते और इनकी एक्टिविटीज उनसे बेहतर होती है, जो देर से सोकर जगते हैं। जब आप सुबह जल्दी उठने का सिलसिला बना लेंगे तो शाम को जल्दी नींद आना आपके रूटीन का हिस्सा हो जाएगा। इसलिए कामयाबी के लिए सुबह जल्दी जगने की शुरुआत कर दीजिए।

होती हैं ये भी खासियतें: सफल लोग किसी कार्य से जुड़ा निर्णय करने के लिए दूसरों का इंतजार नहीं करते। अपना निर्णय खुद लेते हैं। उसकी जिम्मेदारी भी किसी और पर नहीं डालते। ऐसे लोग अहंकारी नहीं होते, क्योंकि अहंकार को ढोने के लिए समय और नकारात्मक ऊर्जा की जरूरत पड़ती है, जबकि ऐसे लोगों के पास फालतू के कामों के लिए ना ऊर्जा होती है और ना समय। कामयाब लोग हर समय कुछ ना कुछ नया जानने की कोशिश में रहते हैं। ये लोग परेशानियों को एक नई चुनौती के रूप में देखते हैं। कामयाब लोगों का एक और खास गुण होता है कि उनमें कोई ना कोई रचनात्मकता जरूर होती है। कोई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाता है, कोई चित्रकार होता है, कोई कहानी, कविताएं लिखता है। ये लोग धैर्य के साथ दूसरों को सुनते हैं और जरा सी बात पर उत्तेजित भी नहीं होते हैं।

नरेंद्र कुमार

5379487