Logo
election banner
Excessive Thrist : सर्दियों के मौसम में बार-बार प्यास लगना कई बीमारियों के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। आइए जानते हैं इससे जुड़ी कुछ जरूरी बातें।

Excessive Thrist in Winter: सर्दियों में कम पानी पीने की वजह से शरीर डिहाइड्रेट होने की समस्या आम  है, क्योंकि इस मौस में तेज़ ठंड के चलते लोग कम पानी पीते हैं। मौसम में ठंडक के बावजूद भी अगर आपको बार-बार प्यास लग रही है और ऐसा लगातार होता है तो फिर आपको अलर्ट होने की जरूरत है। आमतौर पर ज्यादा फिजिकल लेबर करने पर किसी भी मौसम में ज्यादा प्यास लग जाती है, लेकिन अगर सामान्य स्थितियों में भी ऐसा हो तो ये चिंता की बात हो सकती है। 

विंटर सीजन में भी अगर जरूरत से ज्यादा प्यास लग रही है तो ये कई बीमारियों का शुरुआती संकेत हो सकता है। वेबएमडी के मुताबिक खून क कमी, ब्लड शुगर बढ़ना जैसी समस्याओं का ये शुरुआत लक्षण हो सकता है। 

खून की कमी - आपके शरीर में मौजूद रक्त में अगर रेड ब्लड सेल्स की कमी होने लगे तो बार-बार प्यास लग सकती है। बॉडी में खून की कमी विटामिन बी12, आयरन की कमी के चलते हो सकती है। शरीर में खून कम हो जाने पर कमजोरी, थकान भी महसूस होती है। 

डायबिटीज - सर्दियों में अगर बार-बार प्यास लग रही है तो ये डायबिटीज की बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। दरअसल, शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने पर ज्यादा प्यास लगती है। आपके साथ अगर बार-बार ऐसा होने लगा है तो तत्काल डायबिटीज टेस्ट करा लेना चाहिए। 

हाइपरकैल्शिमिया - शरीर में अगर कैल्शियम की मात्रा ज्यादा हो जाती है तो इसे हाइपरकैल्शिमिया कहा जाता है। इस बीमारी के होने पर शरीर में पानी रखने की क्षमता में कमी आ जाती है और इसी वजह से ज्यादा प्यास लगने लगती है। इस बीमारी का तुरंत इलाज शुरू करना चाहिए। 

चक्कर - कई लोगों को बार-बार चक्कर आने की समस्या होती है। इस स्थिति में भी बार-बार प्यास लगती है। ऐसी स्थिति में लापरवाही नहीं बरतना चाहिए और डॉक्टर से तत्काल परामर्श लेना चाहिए।

मुंह में सलाइवा न बनना - आपको अगर बार-बार प्यास लगती है और कोई बीमारी समझ में नहीं आ रही है तो हो सकता है कि आपके मुंह में सलाइवा नहीं बन रहा है। सलाइवा बैक्टीरिया को मारने का काम करता है जिससे इंफेक्शन का खतरा कम होता है। बार-बार प्यास लगना मुंह में सलाइवा न बनने का भी संकेत हो सकता है। 

5379487