Diwali Decoration: दिवाली पर घर लाएं ये 7 पौधे, माता लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

Diwali Decoration
X
दीवाली पर घर में लगाएं ये पौधे।
Diwali Decoration: दिवाली पर अगर आप भी घर को सजाने की सोच रखी है, तो आप इन पौधों को घर जरूर लाएं। इससे घर पर सुख-समृध्दि और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

Diwali Decoration: दिवाली पर लोग अपने घरों को सजाते हैं। सजाने के लिए कई पौधों को भी लगाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप इन 7 पौधों को घर पर लगाएंगे तो मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और घर सुख समृध्दि से भर जाएगा। यहां जानें कौन हैं वो 7 पौधे...

क्रासुला का पौधा
इसे जेड ट्री के नाम से भी जाना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार क्रासुला के पौधे को घर पर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इसके साथ ही सुख समृध्दि आती है। क्रासुला का पौधा कुबेर देवता को काफी पसंद है। जिसकी वजह से शुक्र ग्रह काफी मजबूत होता है। इसे घर पर लगाने की सही दिशा द्वार के दाहिनी ओर होता है।

शमी का पौधा
वास्तु शास्त्र के हिसाब से शमी का पौधा लगाने से घर में सुख-समृद्धि और शनि दोषों से मुक्ति मिलती है। शमी में भगवान शिव का वास माना जाता है। इसके साथ ही कई शमी के पौधे से कई बीमारियों जैसे मानसिक विकार, श्वसन संक्रमण, दाद, दस्त आदि से छुटकारा मिलता है।

अपराजिता का पौधा
वास्तु के अनुसार अपराजिता के पौधे को घर पर लगाने से धन की कमी नहीं रहती है। इस पौधे को धन की बेल भी कहते हैं। जहां पर इस पौधे को लगाया जाता है, वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। यह पौधा भगवान शिव, मां दुर्गा और भगवान विष्णु को काफी पसंद है।

ये भी पढ़ें: Dhanteras 29 October: धनतेरस के दिन क्या खरीदें क्या नहीं? यहां दी गई है पूरी लिस्ट; अभी नोट करें

मनी प्लांट
मनी प्लांट का पौधा घर से नेगेटिव एनर्जी को दूर करता है। इसके साथ ही धन-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है। अगर इसे सही दिशा में घर पर रखा जाए तो इसके फायदे बढ़ सकते हैं। मान्यता है कि जिस घर में शमी का पौधा होता है वहां धन और समृद्धि की कमी नहीं होती है।

हरसिंगार का पौधा
हरसिंगार का पौधा घर पर रखने से धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। अगर आप कर्ज से काफी परेशान हैं, तो पौधे की जड़ पर हल्दी और सिंदूर का तिलक लगाकर उत्तर/पूर्व दिशा में रख दें। मान्यता है कि इस पौधे के लगाने से मां लक्ष्मी का वास होता है।

सफ़ेद आक का पौधा
वास्तु के अनुसार सफ़ेद आक का पौधा घर पर लगाने से धन का आगमन और सुख-समृद्धि रहती है। अगर आप भी इसे घर पर लगाना चाह रहे हैं तो मुख्य द्वार के सामने दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं, काफी शुभ होता है। पौधे को लगाने का सबसे शुभ दिन पूर्णिमा, एकादशी है।

तुलसी का पौधा
दीवाली के मौके पर तुलसी का पौधा लगाना काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन तुलसी के पौधे में कलावा बांधने से घर में सुख-समृद्धि और आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है। क्योंकि तुलसी को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। इसे लगाने की सबसे सही दिशा घर में उत्तर-पूर्व दिशा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story