Summer Health Drinks: गर्मी के दिनों में नारियल पानी और गन्ने का रस दोनों ही गुणकारी होते हैं। जानते हैं किसके लिए कौन सा ड्रिंक बेहतर रहेगा।

Summer Health Drinks: गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में लोग अक्सर हेल्दी ड्रिंक्स की तलाश में रहते हैं और सबसे पहले दिमाग में आता है नारियल पानी और गन्ने का रस। दोनों ही नेचुरल ड्रिंक्स हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर स्थिति में दोनों बराबर फायदेमंद नहीं होते?

दरअसल, आपकी हेल्थ कंडीशन के हिसाब से यह तय होता है कि कौन सा ड्रिंक आपके लिए बेहतर रहेगा। कुछ मामलों में नारियल पानी ज्यादा फायदेमंद होता है, तो कुछ स्थितियों में गन्ने का रस शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। आइए जानते हैं कब कौन सा ड्रिंक चुनना सही रहेगा।

नारियल पानी कब है बेहतर?

नारियल पानी को नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक माना जाता है। इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को अंदर से ठंडा रखते हैं।

डिहाइड्रेशन में: अगर शरीर में पानी की कमी हो रही है, तो नारियल पानी सबसे अच्छा विकल्प है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल: हाई बीपी के मरीजों के लिए यह काफी फायदेमंद होता है।

वजन घटाने में: इसमें कैलोरी कम होती है, इसलिए वेट लॉस के लिए बेहतर है।

पाचन सुधारने में: यह पेट को ठंडक देता है और एसिडिटी को कम करता है।

Honey Benefits: इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करती है शहद! इन 5 फायदों को जानकर होंगे हैरान

Palak Paneer Roll: टेस्टी और हेल्दी स्टार्टर है पालक-पनीर रोल, मिनटों में इस तरह करें तैयार

Room Cooling Tips: गर्मियों में बिना एसी-कूलर के भी ठंडा रहेगा कमरा! इन 5 घरेलू तरीकों को आज़माएं

Masala Khakhra: शाम की चाय का मज़ा बढ़ाएगा मसाला खाखरा, इस तरह बनाएं कुरकुरा गुजराती स्नैक

गन्ने का रस कब है फायदेमंद?

गन्ने का रस नेचुरल एनर्जी ड्रिंक के रूप में जाना जाता है। इसमें ग्लूकोज की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है।

कमजोरी और थकान में: अगर आप बहुत ज्यादा थकान महसूस कर रहे हैं, तो गन्ने का रस तुरंत एनर्जी देता है।

लिवर हेल्थ के लिए: यह लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और पीलिया जैसी समस्याओं में लाभकारी माना जाता है।

ब्लड शुगर कम होने पर: लो शुगर लेवल में यह तुरंत फायदा पहुंचाता है।

गर्मी से राहत: तेज गर्मी में यह शरीर को ठंडक देता है और हीट स्ट्रोक से बचाता है।

कौन सा ड्रिंक कब चुनें?

अगर आपका उद्देश्य शरीर को हाइड्रेट रखना और हल्का, हेल्दी विकल्प लेना है, तो नारियल पानी बेहतर है। वहीं, अगर आपको तुरंत ऊर्जा चाहिए या कमजोरी महसूस हो रही है, तो गन्ने का रस ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को गन्ने के रस का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए, क्योंकि इसमें शुगर ज्यादा होती है। वहीं नारियल पानी आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है, लेकिन किसी भी हेल्थ कंडीशन में डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर होता है।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)