Chikankari Kurti for Summer: ऑफिस जाते वक्त गर्मियों में पहनें चिकनकारी कुर्तियां, देखिए खूबसूरत डिजाइन्स

Chikankari Kurti for Summer
X
गर्मियों के लिए चिकनकारी कुर्तियां
Chikankari Kurti for Summer: गर्मियों का मौसम हो और कपड़ों में आराम न हो तो वार्डरोब में कुछ कमी सी लगने लगती है। इसलिए हम आपको बताएंगे कि, ऑफिस जाते वक्त कौन-सी चिकनकारी कुर्तियां पहननी चाहिए।

Chikankari Kurti for Summer: गर्मियों का मौसम हो और कपड़ों में आराम न हो तो वार्डरोब में कुछ कमी सी लगने लगती है। खासकर उन महिलाओं के लिए, जो ऑफिस जाती हैं। क्योंकि ऑफिस जाने वाली महिलाओं को आरामदायक कपड़े पहनने का दिल करता है। इसके लिए उन्हें प्रोफेशनल होने के साथ स्टाइलिश भी दिखना जरूरी है। ऐसे में चिकनकारी कुर्तियां एक परफेक्ट लुक दे सकती हैं। ये न सिर्फ आपको कूल दिखाती हैं, बल्कि पारंपरिक होते हुए भी मॉडर्न लुक भी देती है।

शॉर्ट चिकनकारी कुर्ती

शॉर्ट चिकनकारी कुर्तियां उन महिलाओं के लिए बढ़िया ऑप्शन हैं जो ऑफिस लुक में थोड़ा यंग दिखना चाहती हैं। इसे आप प्लाजो, ट्राउज़र या जींस के साथ पहन सकती हैं। व्हाइट, पेस्टल पिंक जैसे कलर गर्मियों के लिए सही रहते हैं। ये आपके शरीर को ठंडा रखते हैं। आप चाहें तो इस तह की कुर्ती को स्लीवलेस या फूल स्लीव में भी ट्राई कर सकती हैं।

Short Chikankari Kurti
शॉर्ट चिकनकारी कुर्ती

इसे भी पढ़े: Black T-Shirts for Summer: गर्मियों में काला रंग पहनने का है मन, ये कॉटन टी-शर्ट्स करें ट्राई, स्टाइल के साथ आराम भी देंगी

स्ट्रेट कट चिकनकारी कुर्ती

अगर ऑफिस में आपको थोड़ा फॉर्मल लुक चाहिए, तो स्ट्रेट कट चिकनकारी कुर्ती एकदम परफेक्ट है। इसे आप मैचिंग या कंट्रास्ट कलर की चूडीदार पैंट या स्ट्रेट ट्राउजर के साथ पहन सकती हैं। इन कुर्तियों में अक्सर नेकलाइन और स्लीव्स पर कढ़ाई होती है, जो इसे खास बनाती है। सफेद चिकनकारी स्ट्रेट कुर्ती को हल्के दुपट्टे के साथ पहनें। इससे आपको सादगी और प्रोफेशनलिज्म दोनों का मिल जाएगा।

Straight Cut Cikankari Kurti
स्ट्रेट कट चिकनकारी कुर्ती

चिकनकारी कुर्तियों के साथ क्या-क्या पहनें

  • ऑफिस के लिए मोजड़ी, बेली एक अच्छा विकल्प हैं।
  • छोटे इयररिंग्स, घंड़ी और एक सिंपल बैग आपके लुक को पूरा कर देगा।
  • पोनीटेल या लो बन जैसी सिंपल हेयरस्टाइल गर्मियों के लिए बढ़िया रहती है।

ऑफिस में अब सिर्फ बोरिंग फॉर्मल्स का जमाना नहीं रहा। थोड़ा सा ट्रडिशनल टच देकर भी आप स्टाइलिश और प्रोफेशनल दिख सकती हैं। चिकनकारी कुर्तियां इसके लिए बेस्ट रहती हैं। इस गर्मी अपने ऑफिस लुक में शामिल कीजिए कुछ खूबसूरत चिकनकारी डिजाइन्स और बिना किसी झंझट के स्टाइल को बनाए रखिए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story