Logo
election banner
Beetroot Side effects: शरीर में खून की कमी होने पर चुकंदर खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन 5 मेडिकल कंडीशन में चुकंदर का सेवन फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है।

Beetroot Side effects: शरीर में अगर खून की कमी हो जाए तो चुकंदर खाने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में भी चुकंदर खाना फायदेमंद होता है। यही वजह है कि लोग सलाद में चुकंदर खाने के साथ ही चुकंदर का जूस पीना भी पसंद करते हैं। हालांकि, चुकंदर ज्यादा मात्रा में खाना शुरू कर दिया जाए तो ये फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है। 

चुकंदर में विटामिन सी, आयरन और बीटो कैरोटीन पाया जाता है जो कि सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन कुछ बीमारियों में चुकंदर को ज्यादा खाने से बचना चाहिए। जानते हैं इनके बारे में...

लो ब्लड प्रेशर - चुकंदर में मौजूद पोषक तत्व हाई ब्लड प्रेशर को घटाने में मदद करते हैं। लेकिन अगर आप लो ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो चुकंदर का सेवन परेशानी खड़ी कर सकता है, क्योंकि इसे खाने से आपका ब्लड प्रेशर और लो होना शुरू हो सकता है। चुकंदर में काफी नाइट्रेट होता है जो शरीर में जाकर ब्लड प्रेशर को कम करता है। 

किडनी स्टोन - चुकंदर में काफी मात्रा में ऑक्सालेट पाया जाता है। ऐसे में अगर आपको किडनी स्टोन है या इसकी आशंका है तो चुकंदर खाने से बचना चाहिए, इससे किडनी स्टोन की समस्या बढ़ सकती है। 

ब्लड शुगर - हाई शुगर के मरीजों को भी ज्यादा चुकंदर खाने से बचना चाहिए। दरअसल, चुकंदर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है, जिससे इसके सेवन के बाद ब्लड में शुगर का लेवल स्पाइक होता है। शुगर लेवल बढ़ने पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

एलर्जी - बहुत से लोगों को चुकंदर खाने या इसका जूस पीने के बाद स्किन पर चकत्ते या दाने उभरने लगते हैं। ये सभी चुकंदर से एलर्जी के लक्षण हैं। ऐसे में चुकंदर खाना बंद कर देना चाहिए। 

jindal steel
5379487