Logo
election banner
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन करने जा रहे हैं तो यहां मौजूद अन्य पॉपुलर जगहों पर भी जरूर जाएं। इस धार्मिक नगरी की छटा निराली महसूस होगी।

Ayodhya Ram Mandir: हिंदू धर्म में अयोध्या नगरी की विशेष महत्व है। ये धार्मिक नगरी प्रभु श्री राम का जन्मस्थल है। रामनवमी पर इस नगरी की छटा देखते बनती है। आप अगर रामलला के दर्शन करने की प्लानिंग कर रहे हैं और अयोध्या घूमने का मन बना रहे हैं तो यहां कुछ और जगहों पर जाना न भूलें। अयोध्या धार्मिक लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण नगर माना जाता है। यहां की आध्यामिक तरंगे आपको सालभर के लिए ऊर्जा से भर सकती हैं। 

अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन के बाद आप कुछ जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। इन जगहों को एक्सप्लोर करने पर यहां की विजिट आपके लिए जिंदगीभर की यादें दे जाएगी। 

अयोध्या में 5 जगहों पर जरूर जाएं

राम मंदिर - अयोध्या को प्रभु श्रीराम की जन्म नगरी माना जाता है। साल 2024 में ही यहां सदियों के बाद रामलला की प्रतिमा स्थापित की गई है। राम जी के भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है। आप यहां प्रभु के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि पर मां दुर्गा के 5 प्रसिद्ध मंदिरों में करें दर्शन, बरसेगी कृपा, हर मनोकामना होगी पूरी

हनुमान गढ़ी - यह हनुमान जी का मंदिर है जो 70 फीट ऊँचा है। यह मंदिर शहर के केंद्र में एक ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। मंदिर तक पहुंचने के लिए आपको 76 सीढ़ियां चढ़नी होंगी। मंदिर के गर्भगृह में भगवान हनुमान की 10 फीट ऊँची प्रतिमा है। मंदिर परिसर में एक विशाल ध्वज है, जिसे "हनुमान निशान" कहा जाता है।

कनक भवन - अयोध्या जाएं तो कनक भवन जरूर जाएं। ये एक प्रसिद्ध मंदिर है जो भगवान राम और माता सीता को समर्पित है। यह मंदिर अपनी भव्य वास्तुकला और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है।  माना जाता है कि इसका निर्माण त्रेता युग में भगवान राम के पिता राजा दशरथ ने अपनी रानी कैकेयी के लिए करवाया था।

गुलाब बाड़ी - गुलाब बाड़ी अयोध्या में स्थित एक सुंदर बगीचा है। यह नवाब शुजा-उद-दौला द्वारा 18वीं शताब्दी में बनवाया गया था। यह बगीचा विभिन्न प्रकार के गुलाबों के लिए प्रसिद्ध है। यहां हजारों गुलाब के पेड़ हैं जो विभिन्न रंगों और आकारों में खिलते हैं।

इसे भी पढ़ें: Jaipur Travel Destinations: जयपुर की 5 जगहों पर ज़रूर करें विजिट, राजस्थानी संस्कृति से होंगे रूबरू

सरयू घाट - सरयू नदी के किनारे बसा सरयू घाट हिंदुओं के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। माना जाता है कि भगवान राम ने अपने जीवन के कई वर्ष इस घाट पर बिताए थे। हर साल लाखों श्रद्धालु यहां स्नान करने और पूजा-अर्चना करने आते हैं। यह घाट लगभग 3 किलोमीटर लंबा है। घाट पर शाम को आरती का आयोजन किया जाता है, जो एक अद्भुत नजारा होता है। 

5379487