Logo
election banner
Gardening Tips: आपको अगर गार्डनिंग का शौक है और अखरोट भी पसंद करते हैं, तो घर के गमले में इसे उगा सकते हैं। सरल विधि का पालन कर अखरोट का पौधा को रोपा जा सकता है।

Gardening Tips: गार्डनिंग का शौक बहुत से लोगों को होता है। कई लोग अपने घर पर ही अपने इस शौक को पूरा करते है और तरह-तरह के पेड़-पौधे लगाते हैं। कई लोग तो घरों में तो फल, सब्जियों के साथ ड्राई फ्रूट्स तक उगाने लगे हैं। आप भी अगर गार्डनिंग का शौक रखते हैं तो आज हम आपको अखरोट को गमले में उगाने की विधि बताएंगे।

घर के गमले में अखरोट उगाना बहुत आसान है। हालांकि अखरोट का पौधा 4-5 साल बाद फल देना शुरू करता है और ये ठंडी जगहों पर तेजी से पनपता है। हालांकि आप सरलता से अपने घर में भी इस पौधे को लगाकर बढ़ा कर सकते हैं। 

गमले में अखरोट लगाने के लिए सामग्री
गमला (कम से कम 15 लीटर)
अच्छी जल निकासी वाला मिट्टी का मिश्रण
अखरोट का बीज (ताजा और स्वस्थ)
पानी
खाद

इसे भी पढ़ें: Gardening Tips: कड़वा करेला है गुणों से भरा, 6 आसान स्टेप फॉलो कर घर में उगाएं, गमले में आ जाएगी सब्जी की बहार

गमले में अखरोट उगाने का तरीका

गमला: गमला कम से कम 15 लीटर का और 12 इंच व्यास का होना चाहिए। गमले में जल निकासी के लिए छेद होना चाहिए।

मिट्टी: मिट्टी का मिश्रण अच्छी जल निकासी वाला होना चाहिए। आप 2 भाग रेत, 2 भाग मिट्टी और 1 भाग गोबर की खाद का मिश्रण इस्तेमाल कर सकते हैं।

बीज: अखरोट का बीज ताजा और स्वस्थ होना चाहिए। आप बाजार से बीज खरीद सकते हैं या किसी स्वस्थ अखरोट से बीज निकाल सकते हैं। बीज को 24 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।

इसे भी पढ़ें: Gardening Tips: गार्डनिंग का है शौक, बिना खर्च के घर पर इस तरह बना लें कोकोपिट खाद, पौधों में आएगी नई जान

बोना: गमले में मिट्टी का मिश्रण भरें। बीज को 2-3 इंच गहराई में बोएं और मिट्टी से ढक दें।

पानी: बीज को नियमित रूप से पानी दें, लेकिन मिट्टी को गीला न करें।

खाद: 2-3 महीने बाद, बीज को खाद दें। आप गोबर की खाद या किसी जैविक खाद का इस्तेमाल कर सकते हैं।

धूप: अखरोट के पौधे को धूप की आवश्यकता होती है। पौधे को दिन में कम से कम 6 घंटे धूप दें।

देखभाल: पौधे को नियमित रूप से पानी दें और खाद दें। पौधे को कीटों और रोगों से बचाएं।

ध्यान रखने वाली अन्य बातें
अखरोट का पौधा धीरे-धीरे बढ़ता है। फल लगने में 3-4 साल लग सकते हैं। अखरोट का पौधा ठंडी जलवायु में अच्छा होता है। यदि आप गर्म जलवायु में रहते हैं, तो आपको पौधे को छाया में रखना होगा।

jindal steel Ad
5379487