A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Weak Eyes Symptoms: उम्र बढ़ने के साथ आंखों की रोशनी कमजोर होना आम है। आजकल की बिगड़ी लाइफस्टाइल ने आंखों की समस्याओं को काफी बढ़ा दिया है। आंखें कमजोर होना भी इसमें शामिल है। आंखें इतनी कीमती होने के बावजूद लोग इसकी सेहत पर खास ध्यान नहीं देते हैं, जिसका नतीजा नजरें तेजी से कमजोर होने लगती हैं।
आंखें एकदम से वीक नहीं होती, बल्कि धीरे-धीरे इसमें कमजोरी आनी शुरू होती है। आप अगर आंखों के कमजोर होने के लक्षणों को शुरुआत में ही पहचान लें तो इस परेशानी को बढ़ने से रोक सकते हैं।
5 संकेतों से समझें आंखें हो गई हैं कमज़ोर
छोटे अक्षरों को पढ़ने में परेशानी - आंखें कमजोर होने के शुरुआती लक्षणों में है छोटे अक्षरों को पढ़ने में परेशानी। आप अगर होटल में गए हैं और फूड मेन्यू को ठीक से नहीं पढ़ पा रहे हैं तो ये आइज़ वीक होने की शुरुआत हो गई है।
इसे भी पढ़ें: Dry Fruits Benefits: बुढ़ापे की रफ्तार धीमी कर देंगे 5 ड्राई फ्रूट्स, 50 की उम्र में दिखेंगे 30 जैसे, स्किन बनेगी जवां
मोबाइल विजन - आजकल मोबाइल का यूज काफी ज्यादा बढ़ गया है। मोबाइल देखने के दौरान या इसके शब्दों को पढ़ने में परेशानी या जूम करने की नौबत आती है तो ये आंखें कमजोर होने का संकेत हो सकता है।
आंखों पर जोर पड़ना - जब भी आप किसी छोटी चीज को देखने की या पढ़ने की कोशिश करते हैं तो आंखों पर जोर देना पड़ता है। चेहरे के हाव भाव बदलते हैं ये संकेत हैं आंखें कमजोर होना शुरू होने का।
बारीक काम में दिक्कत - सुई में धागा डालना या फिर कोई भी बारीक काम करने के लिए सामान्य से ज्यादा रोशनी की दरकार होना आंखें कमजोर होने का बड़ा लक्षण है।
इसे भी पढ़ें: Banana With Milk: दूध के साथ केला खाएंगे तो मिलेंगे बड़े फायदे, हड्डियां बनेंगी मजबूत, दिल हो जाएगा स्ट्रॉन्ग
फोकस में दिक्कत - आप अगर कोई काम कर रहे हैं या फिर पढ़ रहे हैं तो उसमें कुछ देर बाद ही फोकस करने में परेशानी, सिरदर्द होना या फिर आंखों पर तनाव पड़ना, ये सभी आंखें वीक होने के संकेत हैं।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श से जरूर लें।)
