Logo
election banner
Weight Loss Foods: जरूरत से ज्यादा वजन का बढ़ना सेहत के लिए बड़ी परेशानी पैदा कर सकता है। कुछ फूड्स वैट लूज करने में मदद कर सकते हैं।

Weight Loss Foods: तेजी से बढ़ता वजन किसी के लिए भी परेशानी का सबब बन सकता है। युवा भी आजकल बढ़ते वजन से परेशान हैं। वजन बढ़ने से न सिर्फ शरीर बेडौल नजर आने लगता है, बल्कि ये कई बड़ी बीमारियों की शुरुआत का रास्ता भी खोल देता है। वजन बढ़ाने के लिए सही लाइफस्टाइल और खान-पान जरूरी है। नियमित एक्सरसाइज़ के साथ कुछ चीजों को डाइट में शामिल करने से वजन को तेजी से कम करने में मदद मिल सकती है। 

हेल्दी डाइट आपको फिट रखने में मदद कर सकती है। हालांकि, कोई भी फूड मोटापा कम करने की सौ फीसदी गारंटी नहीं दे सकता है, लेकिन कुछ हेल्दी चीजें वजन घटाने में हेल्पफुल जरूर साबित होती हैं। 

5 चीजें डाइट में कर लें शामिल

चिया सीड्स - वजन घटाने में चिया सीड्स का सेवन काफी लाभकारी हो सकता है। चिया सीड्स में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो कि वजन कम करने के लिए एक जरूरी न्यूट्रिएंट है। इसे खाने से  डाइजेशन प्रोसेस धीमी हो जाती है और पेट लंबे वक्त तक भरा महसूस होता है। कैलोरी इनटेक कम करने के दौरान चिया सीड्स खाना बेहद फायदेमंद हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज की छोड़ें चिंता: गर्मी में खूब खाएं लाल अंगूर, नहीं बढ़ेगी ब्लड शुगर; मिलेंगे 5 हैरान करने वाले फायदे

फैटी फिश - सीफूड हाई प्रोटीन रिच होता है जो कि भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसे खाने से पेट लंबे वक्त तक भरा महसूस होता है। आप अगर नॉनवेजिटेरियन हैं तो वजन घटाने के लिए फैटी फिश खा सकते हैं। इसका सेवन वैट लूज करने में मदद करेगा। 

चना - देसी पारंपरिक नाश्ते के तौर पर बड़े-बुजुर्ग चना खाते रहे हैं। चना सेहत के लिए गुणकारी होता है और वजन कम करने में मददगार भी है। चना हाई फाइबर फूड है जिसे खाने के बाद लंबे वक्त तक भूख का एहसास नहीं होता है। चना कैलोरी में भी कम है, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। 

ओट्स - सुबह उठकर ओट्स का ब्रेकफास्ट आपके वजन को कम करने में हेल्प करेगा। ओट्स में फाइबर और प्रोटीन दोनों ही काफी मात्रा में पाए जाते हैं, जो कि वजन कम करने में मददगार होते हैं। ओट्स को आटे में तब्दील कर उससे रोटियां बनाकर लंच या डिनर में खायी जा सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें:  रात में देर तक जागने की आदत तो नहीं बना ली आपने? कम नींद कर देगी बीमार; डॉक्टर की सलाह आएगी काम

रस्पबेरी - मिठास से भरपूर रस्पबेरी वजन को कम कर सकती है। इसमें काफी फाइबर पाया जाता है जो कि वजन कम करने के लिए जरूरी न्यूट्रिएंट है। इसके अलावा रस्पबेरी लो कैलोरी और पोषण से भरपूर स्नैक्स है। रस्पबेरी के साथ ओटमील, योगर्ट को मिलाकर टेस्टी स्मूदी या ब्रेकफास्ट तैयार किया जा सकता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

jindal steel
5379487