A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Lychee Health Benefits: स्वाद से भरपूर रसीली लीची सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। गर्मी में इसका सेवन सेहत को कई बड़े फायदे दे सकता है। बढ़ते वजन से परेशान लोगों के लिए लीची का सेवन बहुत लाभकारी होता है। लीची फाइबर रिच फ्रूट है जिसे खाने से लंबे वक्त तक पेट भरा महसूस होता है। लीची खाने से डाइजेशन भी बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है।

लीची खाने के बड़े फायदे

गर्मी से राहत: समर सीजन में शरीर तेजी से डिहाइड्रेट होता है। इस पर ध्यान न दिया जाए तो गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है। लीची पानी से भरपूर होती है, जो आपको हाइड्रेटेड रखने और लू से बचाने में मदद करती है।

इसे भी पढ़ें: Tomato Benefits: गर्मी में खाएं लाल-लाल रसीले टमाटर, इम्यूनिटी बढ़ेगी, वजन घटेगा, सेहत को मिलेंगे 5 बड़े फायदे

पाचन क्रिया में सुधार: गर्मी के दिनों में कई लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं। इस परेशानी से बचाव के लिए लीची खाना बहुत लाभकारी हो सकता है। लीची में फाइबर होता है जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और कब्ज से राहत दिलाता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है: शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए हमारी इम्यूनिटी का स्ट्रॉन्ग होना बेहद जरूरी है। गर्मी के दिनों में लीची रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करती है। लीची विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और आपको बीमारियों से बचाती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद: गर्मी के दिनों में स्किन की खास केयर करना जरूरी है। इन दिनों में स्किन का मॉइश्चर कम होने लगता है। लीची इस परेशानी को दूर करती है।  लीची में विटामिन सी होता है जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाता है।

इसे भी पढ़ें: Bad Blood Circulation: खराब ब्लड सर्कुलेशन बनाता है गंभीर बीमार, इन बड़ी समस्याओं की हो सकती है शुरुआत

वजन घटाने में मददगार: बढ़ता वजन किसी के लिए भी परेशानी का सबब बन सकता है। वजन कम करने में लीची खाना लाभकारी हो सकता है। लीची कैलोरी में कम और फाइबर रिच होती है, जो आपको पेट भरा हुआ महसूस कराती है और वजन घटाने में मदद करती है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • ज़्यादा लीची खाने से बचें, क्योंकि इससे कुछ लोगों में पेट दर्द और एलर्जी हो सकती है।
  • अगर आपको मधुमेह या किडनी की बीमारी है, तो लीची खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)