Sesame Benefits: सर्दियों में इस तरह खाएं तिल, हड्डियां मजबूत होकर सुधरेगा पाचन; 5 बड़े फायदे हैं कमाल

Sesame Benefits Til Khane ke fayde
X
सर्दियों में तिल खाने के 5 बड़े फायदे।
Sesame Benefits: सर्दियों में तिल का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसे खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और पाचन में भी सुधार आता है।

Sesame Benefits: सर्दियों के मौसम में तिल का सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। सफेद और काले तिल दोनों ही स्वास्थ्यवर्धक होते हैं। तिल में पोषक तत्वों का भंडार छिपा हुआ है और इसमें प्रचुर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है।

तिल हाई फाइबर फूड है जो कि पाचन तंत्र को सुधारने का काम भी करता है। दिल की सेहत के लिए भी तिल को खाना लाभकारी होता है। आइए जानते हैं सर्दियों में तिल सेवन के बड़े फायदे।

तिल खाने के 5 बड़े फायदे

इम्यूनिटी बढ़ाता है: तिल में मौजूद जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं, जिससे सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है।

हड्डियों को मजबूत बनाता है: तिल में कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी से बचाने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Fat Reducing Tips: कमर, जांघों पर जमी चर्बी 1 महीने में घटेगी? 5 तरीके अपनाएं, दिखेगा असर

पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है: तिल में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने और कब्ज की समस्या से बचाने में मदद करता है।

दिल को स्वस्थ रखता है: तिल में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड हृदय रोगों के खतरे को कम करते हैं और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद: तिल में विटामिन ई मौजूद होता है, जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाता है। यह त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाता है।

इसे भी पढ़ें: Turmeric Milk: जोड़ों का दर्द दूर भगा देगा हल्दी वाला दूध! सर्दियों में इस तरीके से बनाकर पिएं, 5 बड़े फायदे पाएंगे

तिल का सेवन कैसे करें?

तिल को आप रोस्ट करके खा सकते हैं।
तिल को दही में मिलाकर खा सकते हैं।
तिल को लड्डू बनाकर खा सकते हैं।
तिल को सब्जियों में डालकर खा सकते हैं।
तिल का तेल लगाकर मालिश कर सकते हैं।

कौन नहीं खा सकता तिल

  • जिन लोगों को एलर्जी होती है उन्हें तिल का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को तिल का सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story