Logo
Vitamins For Women Health: हमारे यहां महिलाएं अपनी सेहत को लेकर काफी लापरवाह रहती हैं। हेल्दी रहने के लिए वे डाइट में 5 विटामिंस जरूर शामिल कर लें।

Vitamins For Women Health: हमारे यहां पुरुषों के मुकाबले महिलाएं अपनी सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाह होती हैं। जबकि उनका बायोलॉजिकल स्ट्रक्चर काफी अलग होता है। हेल्दी रहने के लिए महिलाओं को ऐसी चीजों का रेगुलर सेवन करना चाहिए जिससे उनके शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी न रहे। कुछ जरूरी विटामिंस का उनकी डेली डाइट में शामिल होना जरूरी है, जिससे वे लंबी उम्र तक खुद को फिट एंड हेल्दी रख सकें। 

महिलाओं की डाइट में एंटी-ऑक्सीडेंट रिच फूड्स का होना भी जरूरी है। वेबएमडी के मुताबिक, एंटी-ऑक्सीडेंट्स रेटिनॉल, कैरोटीनॉयड और बीटा कैरोटीन की कमी को दूर करते हैं। 

5 विटामिन रिच फूड्स ज़रूर खाएं

विटामिन ए - महिलाओं के लिए विटामिन ए रिच फूड नियमित खाना जरूरी है। इससे आंखों की रोशनी बेहतर बनी रहती है और ये विटामिन स्किन को सॉफ्ट और हेल्दी रखने के लिए भी जरूरी है। विटामिन ए रिच फूड्स के लिए गाजर, केल, कद्दू के बीज, पालक, टमाटर को खा सकते हैं। 

विटामिन सी - शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए विटामिन सी का बॉडी में पर्याप्त मात्रा में होना जरूरी है। इससे रेड ब्लड सेल्स प्रोडक्शन में मदद मिलती है। इस विटामिन की पूर्ति के लिए अंगूर, संतरे, स्ट्रॉबेरी, कीवी आदि चीजों को खाया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Fatty Liver: फैटी लिवर बिगाड़ सकता है शरीर का पूरा सिस्टम, जानें इस बीमारी में क्या खाएं, क्या न खाएं

विटामिन ई - शरीर को हेल्दी रखने के लिए महिलाओं को विटामिन ई रिच फूड को डाइट में शामिल करना चाहिए। इससे सेल्स को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। विटामिन ई एजिंग प्रोसेस को भी स्लो कर देता है। इसके लिए कॉर्न, पीनट बटर, सूरजमुखी बीज को खा सकते हैं। 

विटामिन बी - विटामिन बी मुख्य तौर पर 3 तरह के होते हैं जो कि बी5, बी12 और फोलिक एसिड हैं। महिलाओं के लिए ये तीनों ही बेहद जरूरी हैं। विटामिन बी12 की कमी शरीर को बेहद कमजोर कर सकती है। इन विटामिंस को आलू, छोले, मछली, एवोकाडो, केल, दलिया आदि से हासिल कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Positive Dinner Habits: डिनर से जुड़ी 5 आदतें बदल सकती हैं आपकी पूरी सेहत, खुद को 25 साल जैसा जवां महसूस करेंगे

विटामिन डी - शरीर के लिए विटामिन डी बेहद जरूरी होता है। महिलाओं की हड्डियां उम्र बढ़ने के साथ ज्यादा कमजोर होने लगती हैं। विटामिन डी शरीर में मौजूद कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है। इसकी कमी दूर करने के लिए सूरज की रोशनी में समय गुजारना अच्छा विकल्प है। 

5379487