Logo
election banner
Blood Purifying Foods: खून का समय-समय पर साफ होना जरूरी होता है। इसमें अगर टॉक्सिंस बढ़ जाएं तो कई गंभीर बीमारियों का खतरा पैदा हो जाता है।

Blood Purifying Foods: शरीर में अगर विषैले पदार्थों की मात्रा बढ़ जाए तो बीमार होने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। यही वजह है कि हमारे शरीर को समय-समय पर खून को साफ करने की जरूरत पड़ती है। कुछ फूड नेचुरल ब्लड प्यूरीफायर होते हैं, जिनका सेवन करने से खून में जमी गंदगी बाहर निकल जाती है। किडनी और लिवर अगर सही तरीके से फंक्शन नहीं करें तो खून में गंदगी बढ़ने लगती है।

कुछ फूड्स का सेवन शरीर को डिटॉक्स करने में अहम रोल निभा सकता है। आप आसानी से 5 चीजों को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं जो कि खून को साफ करने में मददगार होती हैं। 

5 चीजें साफ करेंगी खून

तुलसी - तुलसी के पत्तों को नेचुरल ब्लड प्यूरीफायर माना जाता है। तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। तुलसी का सेवन नियमित करने से लिवर और किडनी को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। तुलसी को कच्चा खा सकते हैं या फिर तुलसी का काढ़ा या चाय के रूप में पी सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Kidney Health: किडनी के लिए ज़हर के जैसी हैं 4 चीजें, ज्यादा खा लिया तो हो सकता है स्टोन, सोच-समझकर करें सेवन

सेब का सिरका - ऐपल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करता है। एक गिलास पानी में एक से डेढ़ चम्मच सिरका डालकर पीने से ब्लड को प्यूरीफाई करने में मदद मिलती है। ध्यान रखें कि सिरका सीधे सेवन नहीं करना है। 

चुकंदर - बीटरूट यानी चुकंदर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका उपयोग खून बढ़ाने के लिए किया जाता है, क्योंकि इसमें भरपूर आयरन होता है। बीटरूट में एंटी ऑक्सीडेंट्स और नाइट्रेट भी पाए जाते हैं जो कि ब्लड को साफ करने में मदद करते हैं। चुकंदर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को दूर करने में भी मदद करता है। 

हल्दी - किचन का महत्वपूर्ण मसाला हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से खून को साफ करने में मदद मिलती है। खाने में इस्तेमाल करने के अलावा हल्दी का पानी, हल्दी वाला दूध पिया जा सकता है। ये शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत देने का साथ बॉडी डिटॉक्सिफाई करने में भी मदद करती है। 

इसे भी पढ़ें: Health News: रोज 3 से 5 घंटे ही सोते हैं तो संभल जाएं, हो सकती है ये गंभीर बीमारी, जिंदगीभर रहेंगे परेशान

नींबू - विटामिन सी से भरपूर नींबू रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इतना ही नहीं नींबू का सेवन खून को साफ करने में भी असरदार है। नींबू रस पीने से खून में जमे विषैले पदार्थों को निकालने में मदद मिलती है। नींबू रस को सब्जी में डालकर या फिर नींबू पानी के तौर पर पिया जा सकता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

5379487