A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Protein Deficiency: शरीर को बढ़ती उम्र के साथ अगर हेल्दी बनाए रखना है तो पर्याप्त मात्रा में बॉडी में प्रोटीन का होना जरूरी है। प्रोटीन से शरीर में ऊर्जा बढ़ती है और मसल्स में चोट लगने पर उसे तेजी से ठीक करने में प्रोटीन मदद करता है। इतना ही नहीं प्रोटीन मोटापे को भी कम करने में मदद करता है क्योंकि इसकी पर्याप्त मात्रा पेट को लंबे वक्त तक भरे होने का एहसास कराती है।
शरीर में अगर प्रोटीन की कमी हो जाए तो इससे कई तरह की परेशानियां शुरू हो सकती हैं। इन्हें अनदेखा करना भारी पड़ सकता है। हेल्थलाइन के मुताबिक जानते हैं शरीर में प्रोटीन कम होने पर क्या दिक्कतें पेश आ सकती हैं।
प्रोटीन की कमी के 4 लक्षण
मांसपेशियों का घनत्व - हमारे शरीर को मजबूती देने में हड्डियों और मसल्स का बड़ा रोल होता है। शरीर में अगर प्रोटीन की कमी हो जाए तो मसल्स मास में कमी दिखने लगती है। आपके साथ ऐसा हो तो इसे नजरअंदाज न करें ये शरीर में प्रोटीन की कमी का बड़ा संकेत होता है।
इसे भी पढ़ें: World Hemophilia Day 2024: हीमोफीलिया बीमारी को लेकर हो जाएं सतर्क, ये लक्षण दिखें तो तुरंच कराएं जांच
स्किन, नाखून - शरीर में प्रोटीन की कमी के संकेत हमारी स्किन और नाखून भी देते हैं। अगर स्किन लाल दिखने लगे और नाखून खुरदुरे हो जाएं तो ये प्रोटीन की कमी का संकेत हो सकता है।
हड्डियों में दर्द - आमतौर पर माना जाता है कि हड्डियों के लिए कैल्शियम ही जरूरी है लेकिन ऐसा नहीं है। अगर हड्डियों में दर्द रहता है तो ये प्रोटीन की कमी की वजह से भी हो सकता है। प्रोटीन कम होने पर हड्डियां कमजोर होकर जल्द टूटने की आशंका बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ें: Mango Side Effects: स्वाद के चक्कर में रसीला आम बन न जाए मुसीबत, 5 हेल्थ कंडीशन में भूलकर भी नहीं खाएं
इम्यूनिटी - शरीर में प्रोटीन कम होने पर इसका असर हमारी इम्यूनिटी पर भी पड़ता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो सकती है। इसके अलावा प्रोटीन कम हो जाने पर लिवर सेल्स में फैट जमा होने लगता है।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श से जरूर लें।)
