Logo
election banner
Home Remedies Stomach Pain: गर्मी में कई बार पेट में गड़बड़ हो जाती है। इससे दर्द और मरोड़ होने लगती है। कुछ घरेलू उपाय इसमें कारगर हो सकते हैं।

Home Remedies Stomach Pain: गर्मी के दिनों में अगर थोड़ा भी कुछ गलत खाने-पीने में आ जाए तो ये पेट दर्द और मरोड़ की वजह बन जाता है। खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान लंबे वक्त तक बना रहे तो पेट की गंभीर बीमारियां जकड़ में ले सकती हैं। खान-पान की वजह से अगर पेट खराब हुआ है और दर्द हो रहा है तो कुछ घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं। 

दादी-नानी के बताए नुस्खे पेट दर्द में काफी आराम पहुंचाते हैं। आपने अगर इन्हें नहीं आजमाया हो तो एक बार इसे ट्राई कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में जो पेट की समस्याओं में आराम दिला सकते हैं। 

पेट दर्द में आराम दिलाएंगे घरेलू नुस्खे

सौंफ - हर किचन में सौंफ आसानी से मिल जाती है। सौंफ पेट दर्द को दूर कर डाइजेशन सुधारने का काम करती है। एक कप पानी में एक चम्मच सौंफ डालें और उसे कम से कम 10 मिनट तक उबालें। इसके बाद पानी ठंडा करें और इसे दिन में दो बार सेवन करें। इससे पेट दर्द में आराम मिलता है। 

इसे भी पढ़ें: Mango Side Effects: स्वाद के चक्कर में रसीला आम बन न जाए मुसीबत, 5 हेल्थ कंडीशन में भूलकर भी नहीं खाएं

हींग - पेट दर्द में हींग रामबाण औषधि की तरह काम करती है। हींग में मौजूद कंपाउंड पेट की समस्याओं में बेहद असरदार होते हैं। एक गिलास गुनगुना पानी लें और उसमें एक चुटकी हींग मिलाएं। ऐसा पानी दिन में तीन से चार बार पी सकते हैं। पेट दर्द से राहत मिलेगी। बच्चों की नाभि के आसपास हींग का पानी लगाने से उन्हें पेट दर्द में आराम मिलता है। 

अदरक - चाय की चुस्की का स्वाद बढ़ाने वाला अदरक औषधीय गुणों से भरपूर है। पेट दर्द होने पर एक गिलास पानी में अदरक का टुकड़ा घिसकर डाल दें। इसे उबालें और फिर ठंडा होने पर एक चम्मच शहद डालकर पिएं। 

इसे भी पढ़ें: Protein Deficiency: शरीर में प्रोटीन कम हो जाए तो दिखेंगे 4 लक्षण, नज़रअंदाज करना पड़ सकता है भारी

सिकाई - पेट दर्द होने पर गर्म सिकाई बेहद असरदार होती है। हल्के पेट दर्द में इसके काफी राहत मिलती है। सिकाई से मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और दर्द, ऐंठन की परेशानी दूर होती है। 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श से जरूर लें।)

5379487