A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Munakka Benefits: मुनक्का पोषक तत्वों का भंडार है और इसका सेवन शरीर को बड़े फायदे पहुंचा सकता है। मुनक्का फाइबर रिच फूड है और इसे काली किशमिश भी कहा जाता है। मुनक्का को पानी में रातभर भिगोकर अगर सुबह खाली पेट खाया जाए तो इसके कई बड़े लाभ मिल सकते हैं। इसमें विटामिंस, मिनरल्स जैसे न्यूट्रिशंस पाए जाते हैं। 

रोजाना 3-4 मुनक्का का सेवन किया जा सकता है। हालांकि कुछ बीमारियों जैसे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर में डॉक्टरी सलाह के बाद ही मुनक्का खानी चाहिए। आइए जानते हैं मुनक्का के फायदे। 

मुनक्का खाने के फायदे

आंखों की रोशनी - आंखें शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए विटामिन सी, ए और एंटी-ऑक्सीडेंट्स मददगार होते हैं जो कि मुनक्का में पाए जाते हैं। विटामिन ए खासतौर पर आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार होता है। 

इसे भी पढ़ें: Mango for Health: पानी में रखने के बाद ही क्यों खाना चाहिए आम? जवाब जानेंगे तो आप भी ऐसे ही खाना कर देंगे शुरू

एसिडिटी - आप अगर एसिडिटी की समस्या से परेशान हैं तो भिगोई मुनक्का खाना शुरू कर दें। मुनक्का में पोटैशियम, एंटी ऑक्सीडेंट्स समेत ढेरों तत्व पाए जाते हैं। ये कंपाउंड डाइजेशन को सुधारते हैं और एसिडिटी की समस्या को दूर करते हैं। मुनक्का की तासीर ठंडी होती है जो पेट की गर्मी शांत करती है। 

दांत और मसूडे़ - मुनक्का में पाए जाने वाले तत्व ओरथ हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी माइक्रोबियल प्रॉपर्टीज दांतों और मसूड़ों को हेल्दी रखती हैं। इसमें मौजूद कैल्शियम दांतों को मजबूत बनाता है। 

इसे भी पढ़ें: Heat Wave Home Remedies: लू लगने के बाद सबसे पहले करें ये काम, जानें इस दौरान क्या करना चाहिए? घरेलू उपाय भी आएंगे काम

हार्ट हेल्थ - मुनक्का एक फाइबर रिच फूड है और इसमें पोटैशियम भी पाया जाता है। मुनक्का खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल घटता है और पोटैशियम हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है। इससे दिल की सेहत दुरुस्त रखने में मदद मिलती है। 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)