A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Avoid Foods in High Cholesterol: खून में अगर कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाए तो ये दिल की सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर दिल की धमनियों में जमना शुरू हो जाता है, इसके चलते दिल को पंप करने में ज्यादा दबाव का सामना करना पड़ता है। कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए सही लाइफस्टाइल और खान-पान का चुनाव बेहद जरूरी है। आप अगर हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज हैं तो कुछ चीजों से दूरी बनाने में ही आपकी भलाई है।
हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज अगर सेचुरैटेड फूड्स, हाई शुगर या ज्यादा नमक का सेवन करते हैं तो ये कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का काम करता है। हावर्ड हेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार जानते हैं किन चीजों से हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को नहीं खाना चाहिए।
3 चीजें खाने से उठाना पड़ेगा नुकसान
रेड मीट - कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को नॉनवेज से दूरी बना लेना चाहिए। खासतौर पर रेड मीट उनके दिल को बहुत नुकसान पहुंचा सकता है। रेड मीट खाने से कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ता है क्योंकि इसमें सैचुरेटेड फैट की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ये सैचुरेटेड फैट बेड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है जो कि दिल की धमनियों में जमा होकर हार्ट अटैक का कारण बनता है। रेड मीट यूरिक एसिड भी बढ़ाता है।
इसे भी पढ़ें: Less Sleep Problems: नींद पूरी न होने पर दिखने लगती हैं 4 परेशानियां, ध्यान न दिया तो गले पड़ जाएंगी गंभीर बीमारियां
फ्राइड फूड्स - आप अगर चाट-पकौड़े जैसी तली-भुनी चीजों को खाने के शौकीन हैं तो अब आदत बदलने का वक्त आ गया है। हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर फ्राइड चीजों को खाना सेहत को नुकसान पहुंचाता है। इन्हें खाने से शरीर में अतिरिक्त फैट पहुंचता है जो कि कोलेस्ट्रॉल में तब्दील होकर हार्ट वैसल्स को ब्लॉक करने का काम करता है। इसके अलावा शुगरी ड्रिंक्स, सोडा और मिठाइयों से भी परहेज जरूरी है।
इसे भी पढ़ें: Diabetes Control Tips: नेचुरल तरीके से डायबिटीज करें कंट्रोल, दवाओं के बिना भी काबू में रहेगी ब्लड शुगर!
प्रोसेस्ड फूड - हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को फास्ट फूड और प्रोसेस्ड फूड के सेवन से भी बचना चाहिए। इन्हें खाने से कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ता है। इसके अलावा पेस्ट्री, कुकीज, केक और मक्खन से बनी अन्य चीजों को भी ज्यादा मात्रा में खाना दिल को नुकसान पहुंचा सकता है।
