Logo
election banner
Healthy Skin Tips: चेहरे की खूबसूरती को लौटाने में कुछ घरेलू नुस्खे काफी कारगर हो सकते हैं। इनकी मदद से स्किन का पुराना ग्लो पाया जा सकता है।

Healthy Skin Tips: चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए बाजार में कई महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स मिलते हैं। इनमें से ज्यादातर कैमिकलयुक्त होते हैं, जिनका लंबे वक्त तक इस्तेमाल करने से स्किन ड्राई होकर उसकी चमक चली जाती है। इतना ही नहीं समय से पहले त्वचा पर झुर्रियां पड़ने के मामले भी देखे गए हैं। ऐसे में जरूरी है कि फेस की रौनक बनाए रखने के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया जाए। कुछ घरेलू नुस्खे चेहरे की खोई चमक को लौटाने में मदद कर सकते हैं। 

नेचुरल चीजों से बना फेस मास्क न सिर्फ स्किन की नमी लौटाता है, बल्कि कुछ ही वक्त में त्वचा की पुरानी रौनक लौटने लगती है। आइए जानते हैं 3 घरेलू तरीके जिनकी मदद से फेस मास्क तैयार किया जा सकता है जो स्किन को हेल्दी रखेगा।

3 नेचुरल फेस मास्क स्किन रखेंगे हेल्दी

शहद और स्ट्रॉबेरी - शहद और स्ट्रॉबेरी दोनों में ही ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन का ग्लो बढ़ाने के साथ ही डेड सेल्स को हटाने का काम करते हैं। स्ट्रॉबेरी में सेलिसिलिक एसिड होता है, जो त्वचा को चमकदार बनाने का काम करता है। 

इसे भी पढ़ें: Home Remedies: महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का तोड़ है संतरे का छिलका, इस तरीके से स्किन बनाता है सॉफ्ट, टैनिंग होगी दूर

शहद-स्ट्रॉबेरी का फेस मास्क बनाने के लिए एक बर्तन में स्ट्रॉबेरी को मसल लें। इसमें एक चम्मच शहद और एक चम्मच कोको पाउडर मिक्स कर दें। इस फेसमास्क को 10 मिनट तक चेहरे लगाएं फिर गुनगुने पानी से धो लें। 

केला, शहद और हल्दी - चेहरे को ग्लोइंग और स्किन को सॉफ्ट बनाने के लिए केला, शहद और हल्दी से बना फेस मास्क बेहद असरदार होता है। ड्राई स्किन वालों के लिए ये नेचुरल फेस मास्क बेहद असरदार है। केले में विटामिन ए, बी और सी पाया जाता है जो त्वचा को हाइड्रेट करने का काम करता है। 

हल्दी और शहद में एंटी बैक्टीरियल और मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं। इस फेस मास्क को चेहरे पर लगाकर 10 मिनट बाद धोने से चेहरे की रौनक बढ़ जाती है। 

इसे भी पढ़ें: Skin Care Tips: गर्मी की वजह से स्किन पर आ गए हैं रैशेज, 3 चीजें लगाते ही मिलेगा आराम, त्वचा बनेगी हेल्दी और सॉफ्ट

संतरा और शहद - संतरा स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी के साथ ही एंटी ऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं। संतरा चेहरे के ऑयल को कम करने में मदद करता है। संतरा शहद का फेस मास्क बनाने के लिए एक बर्तन में दो चम्मच संतरे का रस डालें और उसमें एक चौथाई बड़ी चम्मच शहद मिलाएं। 

इतनी ही मात्रा में दही और हल्दी भी इस मिश्रण में मिलाएं। अब इस नेचुरल फेस मास्क को चेहरे पर लगाकर 10 मिनट तक रखें, उसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। चेहरे की त्वचा मुलायम होकर चमकदार हो जाएगी। 

5379487