मिनटों में बनाएं स्पेशल और टेस्टी बेसन सांभरः रेसिपी

X
By - टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली |4 Sept 2017 12:57 PM
बेसन की सांभर बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आएगी।
साउड इंडियन फूड डोसा, इडली और सांभर वड़ा हर किसी को पसंद होता है।
अरहर दाल की सांभर तो आपने चखी होगी, लेकिन आपने बेसन सांभर शायद ही खाई होगी।
आइए आज हम आपको बता रहे हैं बेसन सांभर की रेसिपी के बारे में...
इसे भी पढ़ें- मिनटों में बनाएं मसालेदार चटपटे मखानेः रेसिपी
सामग्री-
- 4 बड़ा चम्मच बेसन
- डेढ़ कप पानी
- 1 छोटा चम्मच सरसों दाना
- 1 प्याज बारीक कटा हुआ
- 1 टमाटर बारीक कटा हुआ
- 1 बड़ी साबुत हरी मिर्च
- 1 छोटी कटोरी इमली का गूदा
- 2 बड़ा चम्मच सांभर पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- 6-7 करी पत्ता
- तेल
इसे भी पढ़ें- बच्चों को खिलाएं राजस्थानी पौष्टिक टिक्का परांठाः रेसिपी
विधि-
- बेसन का सांभर बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटी कटोरी में इमली के गूदे को 5 से 10 मिनट के लिए पानी में डूबोकर रख दें।
- फिर इसका रस छानकर एक दूसरी कटोरी में निकाल लें।
- अब एक दूसरी कटोरी में बेसन और पानी का घोल भी तैयार कर लें।
- तेल के गर्म होते ही सरसों दाना, करी पत्ता और प्याज डालकर कड़छी से चलाते हुए भूनें।
- प्याज के हल्का सुनहरा होते ही टमाटर भूनें और फिर नमक, सांभर पाउडर मिलाएं।
- जब टमाटर पूरी तरह से सॉफ्ट हो जाएं, तब इमली का पानी मिलाकर उबालें।
- इमली के पानी के अच्छी तरह से उबल जाने के बाद बेसन का घोल डालकर करछी से लगातर चलाते रहें ताकि गांठ न पड़ जाएं।
- फिर आंच बंद कर दें।
- बेसन का सांभर तैयार है. इडली, डोसा या उत्तपम के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS