Logo
UPSSSC VDO Result: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 2018 की वीडीओ भर्ती परीक्षा का रिजल्ट बुधवार 21 फरवरी 2024 को घोषित कर दिया गया है। भर्ती रिजल्ट में 1953 पदों के लिए 4065 अभ्यर्थियों को पास किया गया है। परीक्षार्थी upsssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। 

UPSSSC VDO Result: उत्तर प्रदेश ग्राम विकास अधिकारी 2018 भर्ती परीक्षा में सम्मिलित हुए अभ्यर्थियों के बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वीडीओ भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 22 फरवरी 2024 को जारी कर दिया है। VDO भर्ती के लिए विज्ञप्ति के अनुसार कुल 4065 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। परीक्षार्थी upsssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

26 और 27 जून को हुई थी परीक्षा
इससे पहले यूपी एसएसएससी ने 13 जुलाई 2023 को परीक्षा की आंसर-की जारी की गई थी। 24 जुलाई 2023 तक ऑनलाइन मोड से आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। ग्राम विकास अधिकारी (VDO) और ग्राम पंचायत अधिकारी के 1953 पदों पर भर्ती के लिए 26 और 27 जून 2023 को चार शिफ्टों में परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में 14.27 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत थे। बता दें कि परीक्षा में धांधली की शिकायत मिलने के बाद प्रदेश सरकार ने 25 मार्च 2021 को हुई वीडीओ परीक्षा रद्द कर दी थी।

डीवी के बाद जारी होगा फाइनल रिजल्ट
1953 पदों के 4065 अभ्यर्थियों को पास किया गया है। अब इन अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए आना होगा। आयोग ने कहा है कि परिणाम कोर्ट में विचाराधीन में आयोजित होने वाली रिट याचिकाओं में पारित होने वाले आदेशों के अधीन होगा।
यह रिजल्ट अंतिम चयन परिणाम नहीं है। ऐसे में डीवी में शामिल होने के आधार पर किसी तरह के चयन का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा। चयन संबंधी फाइनल रिजल्ट डीवी के बाद घोषित किया जाएगा।

क्या रही कट ऑफ(UPSSSC VDO Cut Off)
अनारक्षित-
202.5040
ओबीसी- 202.5040
एससी- 186.4810
एसटी- 160.6980

किसके कितने पद
ग्राम पंचायत अधिकारी-
1527
ग्राम विकास अधिकारी- 362
समाज कल्याण पर्यवेक्षक- 64

ऐसे देखें रिजल्ट

  • UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। 
  • होमपेज में VDO Result की एक्टिव लिंक देख सकते हैं।
  • उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर और स्क्रीन पर दिए गए वेरिफिकेशन कोड की डिटेल्स भरकर सबमिट करना होगा। 
  •  इसके बाद उम्मीदवार अपना परिणाम स्क्रीन पर देख सकेंगे। 
  • उम्मीदवारों को रिजल्ट का प्रिंट और सॉफ्ट कॉपी  सेव कर लेनी चाहिए।
5379487